आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 14 जून-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत दिनांक 09 मई 2021 से 18 मई 2021 तक चल रहे ‘‘मेरा गांव स्वच्छ गांव’’ अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत गांधीनगर लछिरामपुर, ग्राम पंचायत अलीपुर, ग्राम पंचायत हरिपुर में सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों एवं ग्राम के अन्दर साफ-सफाई की गयी। इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।

