आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: पर्यावरण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन विश्व भर के पर्यावरण प्रेमी पौधारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध बनाने में अपना योगदान देते हैं।
मौलाना आज़ाद इंटर कालेज अंजानशहीद के प्रधानाचार्य डॉक्टर मोहम्मद शाहेदीन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की उपयोगिता को बताया।उनका कहना है कि- आज घट रहे वन-उपवन से हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक प्राणवायु ऑक्सिजन भी घट रही है।
हमें पर्यावरण को बचाने के लिए जन्मदिन,शुभ अवसर,पुण्यतिथि आदि अवसरों पर वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर कालेज का स्टाफ़ मौजूद रहा।



