आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
आज़मगढ़: दिनांक 13.05.2021 को वादी रामप्रकाश गिरी पुत्र रामउग्रह गिरी ग्राम फैजपुर थाना जहानागंज आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी की पोती से छेडखानी करना व पूछने जाने पर अभियुक्तगण द्वारा माँ बहन की गाली गाली गुप्ता देते हुए ईंट पत्थर व लाठी डण्डा से मारने पीटने व जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है, के आधार पर थाना स्थानीय मे मु0अ0स0 103/21 धारा 323.504.506.336.354 भादवि बनाम 1-अमित विश्वकर्मा पुत्र रामबाबू उर्फ पप्पू 2- रामबाबू उर्फ पप्पू पुत्र त्रिवेनी विश्वकर्मा 3- पवन विश्वकर्मा पुत्र रामबाबू उर्फ पप्पू नि0गण ग्राम फैजपुर थाना जहानागंज आजमगढ के पंजीकृत किया । दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त मे धारा 341/427 भादवि की बढोत्तरी की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण मे वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तरी के क्रम मे दिनांक 28.06.2021 को मु0अ0स0 103/2021 धारा 323.504.506.336.354/341/427 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त अमित विश्वकर्मा पुत्र पप्पू उर्फ रामबाबू विश्वकर्मा सा0 फैजपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ को घर से समय करीब 9.30 बजे गिरफ्तार कर, चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरणः- अमित विश्वकर्मा पुत्र पप्पू उर्फ रामबाबू विश्वकर्मा सा0 फैजपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ उम्र 19 वर्ष बदरियाफ्त पुछने पर जुर्म से इन्कार करते हुए अपनी सफाई जरिये अधिवक्ता माननीय न्यायालय मे देना बता रहे है ।
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0स0 103/2021 धारा 323.504.506.336.354/341/427 भादवि
गिरफ्तार अभियुक्तः- अमित विश्वकर्मा पुत्र पप्पू उर्फ रामबाबू विश्वकर्मा सा0 फैजपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1.उ0नि0 मनीष कुमार उपाध्याय, थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।
2.का0 अरविन्द कुमार थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।
