आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
25 हजार रूपये का एक एव व 10-10 हजार रूपये के चार ईनामिया सहित कुल 05 ईनामिया गिरफ्तार।
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा जनपद में शराब माफियाओ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.06.2021 को थाना पवई पुलिस टीम द्वारा निम्न ईनामी शराब माफियाओ को गिरफ्तार किया गया है ।
1. शरद यादव उर्फ मिन्टू पुत्र परघट यादव निवासी शेरजहांपुर थाना पवई जनपद आजमगढ ।
2. प्रमोद यादव पुत्र हरिनाथ यादव निवासी शेरजहांपुर थाना पवई जनपद आजमगढ ।
3. अमित सिंह पुत्र श्रीकृष्ण सिंह निवासी शेरजहांपुर थाना पवईजनपद आजमगढ ।
4. बबलू सिंह उर्फ दयानन्द सिंह पुत्र सत्यव्रत सिंह निवासी शेरजहांपुर थाना पवईजनपद आजमगढ ।
उपरोक्त चारो अभियुक्तगणो के ऊपर मु0अ0सं0-30/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60(ए)/72 आबकारी अधिनियम थाना पवई जनपद आजमगढ के अभियोग में वांछित होने पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा 10-10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था ।
5. रवि यादव उर्फ रविकान्त पुत्र रामधारी यादव निवासी अताईपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ पर दिनांक 18.05.2021 को 1. मु0अ0सं0 58/21 धारा 419/1420/272/273/120बी भादवि व 60(ए) आबकारी अधि0 थाना पवई आजमगढ 2. मु0अ0सं0 59/21 धारा 419/420/467/468/471/272/273 भादवि व 60(ए) आबकारी अधि0 थाना पवई आजमगढ में वांछित होने पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ द्वारा दिनांक 18.05.2021 को 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था ।
रवि यादव उर्फ रविकान्त उपरोक्त जनपद स्तर पर पंजीकृत मोतीलाल गैंग (D-74)का सक्रिय सदस्य है ।
जनपद में अवैध जहरीली शराब से होने वाली मौते के उपरान्त बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब ,शराब बनाने के सामग्री खाली शीशी ,रैपर ,गैलन ,ड्रम इत्यादि गोदामो से बरामद किया गये थे तथा जनपद में लगभग अब तक 110 अवैध शराब बेचने व तस्करी करने वाले अभियुक्तो को जेल भेजा जा चुका है ।
जनपद में विगत एक माह में अवैध शराब की तस्करी,निष्कर्षण तथा विक्री करने वाले शराब माफियाओ के पांच गैगो के 20 सदस्यो के विरूद्ध थाना तरवां,पवई,सरायमीर,रौनापार तथा फूलपुर में अभियोग पंजीकृत किये गये है ।
गैगेस्टर एक्ट में जेल भेजे गये उपरोक्त सभी शराब माफियाओ की शराब के अवैध धन्धो से अर्जित सभी सम्पत्ति की जानकारी की जा रही है । इसके उपरान्त इस अवैध सम्पत्ति को 14(1) गैगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर जप्तीकरण की कार्यवागी की जायेगी ।
