आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
योगगुरु देवविजय के सानिध्य में हुआ योग।
आजमगढ़ 21जून- आज प्रातः काल 7 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आजमगढ़ पुलिस लाइन में योग दिवस मनाया गया
जिसमें आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल,
जिसमें जनपद के ख्याति प्राप्त योग प्रशिक्षक देवविजय ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार पांच खड़े होकर ,पांच बैठकर ,पांच लेट कर, तीन पेट के बल लेटकर, और 4 पीठ के बल लेट कर कुल 21 आसनों, प्राणायाम में भस्त्रिका कपालभाति , अनुलोम-विलोम ,भ्रामरी उदगीत का अभ्यास कराया
अभ्यास के दौरान देवविजय ने योग के द्वारा चुस्त-दुरुस्त होने के साथ-साथ कहा की योग प्राणायाम करने से कार्य करने की क्षमता दोगुनी हो जाती है योग जीवन का सार है सुबह-सुबह एक घंटा योग करने से शरीर व मन स्वस्थ रहता है शरीर में ऊर्जा व स्फूर्ति का संचार बना रहता
कार्यक्रम के अंत में एसपी सुधीर सिंह ने योग गुरु का धन्यवाद ज्ञापित किया।


