Breaking News

नोडल अधिकारी जनपद आजमगढ़, के0 रविन्द्र नायक का जनपद भ्रमण कार्यक्रम।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 02 जुलाई-- प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग उ0प्र0/नोडल अधिकारी जनपद आजमगढ़, के0 रविन्द्र नायक का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 03 जुलाई 2021 को लखनऊ से प्रस्थान कर 18ः00 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ में आगमन होगा।
इसी क्रम में नोडल अधिकारी के0 रविन्द्र नायक दिनांक 04 जुलाई 2021 को 6ः00 बजे से सायं 18ः00 बजे तक वृक्षारोपण हेतु आयोजित वृहद कार्यक्रम/ अभियान का शुभारम्भ एवं विभिन्न वृक्षारोपण स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वन विभाग के नर्सरी प्रबन्धन व्यवस्था तथा पौध प्रबन्धन व्यवस्था का अध्ययन एवं चर्चा के साथ-साथ वृक्षारोपण समिति द्वारा वृक्षारोपण हेतु दिये गये सुझाव/निर्देशों के अनुपालन का अनुश्रवण करेंगे।

और नया पुराने