Breaking News

निजामाबाद: गैंगस्टर एक्ट में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना निजामाबाद

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा गैंगस्टर में वांछित चल रहे अभियुक्तों के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान के संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग में फरिहा में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 136/21 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अयूब उर्फ बाना पुत्र नोखेलाल साकिन शेखपुर हुसामपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ फरिहा चौराहे पर मौजूद है कही जाने की फिराक में वाहन का इन्तजार कर रहा है इस सूचना पर विश्वास करके प्र0नि मय हमराहियान के फरिहा चौराहे से समय करीब 11.00 बजे उपरोक्त अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।



गिरफ्तार अभियुक्त

अयूब उर्फ बाना पुत्र नोखेलाल साकिन शेखपुर हुसामपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 35/21 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम थाना निजामाबाद आजमगढ़ 
2. मु0अ0सं0 136/21 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्टथाना निजामाबाद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम

प्र0नि0 शिवशंकर सिंहमय हमराहीयान थाना निजामाबाद आजमगढ़

और नया पुराने