Breaking News

सरायमीर: थाने का टाप टेन अपराधी गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सरायमीर

संगीन अपराधों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान रोकथाम अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी के क्रम में दिनांक- 13.07.2021 को उ0नि0 अजीज खान मय हमराह द्वारा जरिये मुखबिर खास की सूचना पर थाने के टाप टेन अपराधी मो0 नदीम पुत्र मो0 आरिफ निवासी कौरागहनी थाना सरायमीर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पुलिस को बताया गया कि एक अवैध असलहा है आप कहे तो चलकर साथ दे सकता हूँ इस बात पर विश्वास कर सत्य /असत्य की जाँच हेतु उसके निशादेही पर प्राइमरी पाठशाला कौरागहनी के पास बांस की खुटी में पालीथीन में छिपाकर रखा गया एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक 13.07.21 को समय करीब 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 100/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है | 

गिरफ्तार अभियुक्त

मो0 नदीम पुत्र मो0 आरिफ निवासी कौरागहनी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ-

बरामदगी का विवरणः

एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 100/21 धारा 3/25आर्म्स  एक्ट थाना सरायमीर आजमगढ़ ।

आपराधिक इतिहास

 1. मु0अ0सं0 149/15 धारा 147/148/323/504/506 भादवि थाना सरायमीर 
 2. मु0अ0सं0 83/15 धारा 457/380/511/307/323 भादवि  सरायमीर 
 3. मु0अ0सं0 139/16.धारा 394 भादवि   थाना सरायमीर
4. मु0अ0सं0 268/16 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट  थाना सरायमीर
5. मु0अ0सं0 93/18 धारा 392/411 भादवि   थाना सरायमीर
6. मु0अ0सं0 102/18 धारा 392/411 भादवि   थाना सरायमीर
7. मु0अ0सं0 110/18 धारा 307 भादवि   थाना सरायमीर ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 अजीज खान थाना सरायमीर आजमगढ ।
2. का0 हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार  थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
3. का0 विक्रम यादव थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
4. का0 आशुतोष कुमार थाना सरायमीर आजमगढ़ ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना निजामाबाद

निजामाबाद: गैंगस्टर एक्ट में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा गैंगस्टर में वांछित चल रहे अभियुक्तों के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान के संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग में फरिहा में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 136/21 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अयूब उर्फ बाना पुत्र नोखेलाल साकिन शेखपुर हुसामपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ फरिहा चौराहे पर मौजूद है कही जाने की फिराक में वाहन का इन्तजार कर रहा है इस सूचना पर विश्वास करके प्र0नि मय हमराहियान के फरिहा चौराहे से समय करीब 11.00 बजे उपरोक्त अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त

अयूब उर्फ बाना पुत्र नोखेलाल साकिन शेखपुर हुसामपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 35/21 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम थाना निजामाबाद आजमगढ़ 
2. मु0अ0सं0 136/21 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्टथाना निजामाबाद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम

प्र0नि0 शिवशंकर सिंहमय हमराहीयान थाना निजामाबाद आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

निजामाबाद: गैंगस्टर एक्ट में 01 नफर वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा गैंगस्टर में वांछित चल रहे अभियुक्तों के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में आज दिनांक- 14.07.2021 को प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह मय हमराह द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तों के तलाश में ग्राम शेखपुर हुसामपुर पहुंचे जहां मु0अ0सं0 136/21 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रही अभियुक्ता मुस्तरी पत्नी अयूब उर्फ बाना साकिन शेखपुर हुसामपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद मिली जिसे समय करीब 07.30 बजे नियमानुसार म0का0 ममता सिंह के अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्ता का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्ता

मुस्तरी पत्नी अयूब उर्फ बाना साकिन शेखपुर हुसामपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 35/21 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम थाना निजामाबाद आजमगढ़ 
2.  मु0अ0सं0 136/21 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्टथाना निजामाबाद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम

प्र0नि0 शिवशंकर सिंह मय हमराह थाना निजामाबाद आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तरवां

मारपीट कर गंभीर रुप से घायल करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: दिनांक 12.07.2021 को 1. सुभाष यादव पुत्र स्व0 रामबली यादव 2. हरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामबली  यादव 3. आकाश पुत्र स्व0 चन्द्रदेव यादव 4. सुक्खु यादव पुत्र  पंचम यादव 5. प्रभु यादव पुत्र संकठा यादव 6. भानू यादव पुत्र संकठा  यादव 7. दीपक  यादव पुत्र  सुक्खू यादव 8. विनोद यादव पुत्र पंचम यादव समस्त निवासीगण ग्राम कबूतरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़  द्वारा एक राय होकर व लाठी डण्डा राड व फावड़ा से लैश होकर  गाली  गुप्ता देते हुए  जमीन को कब्जा करना तथा श्यामा गिरी पुत्र सत्यदेव गिरी द्वारा गाली  देने व जमीन कब्जा करने से मना करने पर श्यामा गिरी को विनोद यादव उपरोक्त ने जान मारने की नियत से हमला कर देना जिससे  फावड़ा उसके ललाट व नाक पर  लगा जिससे  श्यामा उपरोक्त का गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो जाना तथा उसको बचाने आये ओमप्रकाश  गिरी पुत्र सुखदेव गिरी, सुनील गिरी पुत्र  श्यामा गिरी  को भी  मार-पीट कर घायल कर देना । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 104/2021 धारा 147/148/323/504/506/307/34 भादवि पंजीकृत किया गया था। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्त/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक तरवां स्वतंत्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनाक 14.07.2021  को उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह मय हमराह के थाना हाजा से प्रस्थान कर मु0अ0स0 104/2021 धारा 147/148/323/504/506/307/34 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण के घर दबिश दिया गया तो घर पर कोई मौजूद नही मिले सभी घर से फरार है। पुलिस टीम इनकी तलाश में कबूतरा बाजार में मौजूद थी कि तभी मुखबिर खास आकर बताया कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त  हरेन्द्र यादव पुत्र रामबली व सुक्खू यादव पुत्र पंचम इस समय चतुरगंज बाजार में पान की गुमटी की आड़ में खड़े और कही भागने के फिराक में है इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मुखबिर खास को साथ लेकर चतुरगंज के लिये चल दिये जैसे ही मन्दिर के सामने पहुंचे, गुमटी के बगल में खड़े दो व्यक्ति दिखायी दिये जिनकी तरफ मुखबिर इशारा करके हट बढ़ गया तभी पुलिस टीम द्वारा एक बारगी तेजी व तत्परता दिखाते हुए गुमटी की आड में खडे दोनो व्यक्तियो को घेरकर वही पर पकड़ लिया गया । अचानक पुलिस टीम की दबिश पर दोनो सकपका गये उनसे नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम हरेन्द्र यादव पुत्र रामबली निवासी कबूतरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ तथा दूसरे ने अपना नाम  सुक्खू यादव पुत्र पंचम निवासी ग्राम कबूतरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ बताया जो मुकदमा उपरोक्त में प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामित अभियुक्त है । जिन्हे कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 10.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अब तक की तमामी विवेचना से अभियुक्तगण का कार्य अन्तर्गत धारा 34 भादवि का अपराध पाया गया। अतः मुकदमा उपरोक्त में धारा 34 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

मु.अ.स. 104/2021 धारा 147/148/323/504/506/307/34 भादवि  थाना तरवां जनपद आजमगढ़  

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. हरेन्द्र यादव पुत्र रामबली निवासी कबूतरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ 
2. सुक्खू यादव पुत्र पंचम निवासी ग्राम कबूतरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह  मय हमराह


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

घाघरा नदी में बाढ़ के जल स्तर की सूचना।

आजमगढ़ 14 जुलाई-- घाघरा नदी में बाढ़ के जल स्तर की सूचना के अनुसार आज उल्टहवा में महुला बांध, स्माइलपुर में गढ़वल बांध तथा गांगेपुर में गेज स्थल पर घाघरा नदी का पानी नही है तथा बरदहुआ नाला पर घाघरा नदी का पानी 69.53 गेज के साथ बढ़ाव पर एवं डिघिंया नाला पर घाघरा नदी का पानी 68.87 गेज के साथ स्थिर है। इसी के साथ ही टौंस बांध के सेन्ट्रल गेज स्थल पर 66.560 गेज के साथ टौंस नदी घटाव पर है। उक्त जानकारी इन्चार्ज, बाढ़ नियन्त्रण कक्ष आजमगढ़ ने दी है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान/ कुष्ठा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों द्वारा पेंशन पोर्टल पर करें आवेदन।

आजमगढ़ 14 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान/ कुष्ठा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों द्वारा पेंशन पोर्टल https://sspy-up.gov.in पर आवेदन करते समय लाभार्थी के मोबाईल नम्बर तथा आधार कार्ड संख्या के साथ अन्य विवरण भी उपलब्ध कराना अनिर्वाय होता है, परन्तु कतिपय कारणवश लाभार्थियों का मोबाईल नम्बर बदल जाने तथा आधार कार्ड सत्यापित न होने के कारण पोर्टल पर उनका विवरण अपूर्ण रह जाता है। 
उन्होने कहा कि पोर्टल पर आधार कार्ड की शत प्रतिशत सीडिंग किये जाने हेतु पुराने लाभार्थियों को अपना मोबाईल नम्बर पंजीकृत करने तथा पंजीकरण के उपरान्त अपना आधार कार्ड संख्या सत्यापित करने हेतु विभाग द्वारा पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध कराई गयी है, उक्त कार्य से सम्बन्धित यूजर मेनुअल भी संलग्न कर दिशा निर्देश प्रदान किये गये हैं। अधिक जानकारी के लिए सुरेन्द्र लाल गौतम (कनिष्ठ सहायक) के मोबाईल नम्बर 8400739281 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 
उपरोक्त कार्य की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को निर्देशित किया है कि यूजर मैनुअल में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुसार पुराने लाभार्थियों को अपना मोबाईल नम्बर पंजीकृत करने तथा पंजीकरण के उपरान्त अपना आधार कार्ड सत्यापित कराये जाने हेतु अपने-अपने क्षेत्र के फील्ड कर्मचारियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराकर शत् प्रतिशत दिव्यांग व्यक्तियों के आधार मोबाईल नम्बर का पंजीकरण 10 में अवश्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। उपरोक्त कार्य शासन की विशेष प्राथमिकताओं में से एक है, अतः इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब कदापि नहीं होना चाहिए।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

दिव्यांगों का पंजीयन ग्राम/विकास खण्ड स्तर पर स्थापित जन सेवा केन्द्र सीएससी के माध्यम से निःशुल्क किये जाने का निर्णय।

आजमगढ़ 14 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद आजमगढ़ के दिव्यांगजनों के आवागमन को सुगम्य बनाने तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु जनपद में (जिन्होंने विगत तीन वर्ष में किसी शासकीय योजना से निःशुल्क उपकरण प्राप्त न किया हो) निःशुल्क सहायक वितरण किये जाने हेतु एलिम्को तथा मेसर्स कॉमन सर्विस सेन्टर ई-गर्वनेन्स सर्विस इण्डिया लिमिटेड (सीएससी) के मध्य किये गये अनुबन्ध में अनुसार दिव्यांगों का पंजीयन ग्राम/विकास खण्ड स्तर पर स्थापित जन सेवा केन्द्र सीएससी के माध्यम से निःशुल्क किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस नवीन व्यवस्था के अन्तर्गत उपकरण प्राप्त करने हेतु वरिष्ठजन एवं दिव्यांगजन तत्काल किसी भी समय अपने निकटतम जन सेवा केन्द्र सीएससी में जाकर पंजीयन कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार फिल्ड स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से कराने हेतु निर्देशित किया गया था। परन्तु प्राप्त रिर्पोट के अनुसार प्रगति बहुत ही कम है। 
कोविड-19 के कारण दिव्यांगजनों के पंजीकरण के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दिव्यांगजनों का पंजीकरण कराया जाय। सीएससी में पंजीयन कराने हेतु वरिष्ठजन एवं दिव्यांगजनों को साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र- मुख्य चिकित्साधिकारी, आजमगढ़ द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (40 प्रतिशत या उससे अधिक), सम्बन्धित तहसीलदार द्वारा निर्गत (प्रति माह रू0 15000 या उससे कम) ऐसे वरिष्ठजन/दिव्यांगजन जिनके पास आय प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, उनकी व्यवस्था हेतु माननीय सांसद, विधायक, जिला प्रशासनिक अधिकारी, ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र मान्य होगा। आवासीय प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड या (वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, ड्राईविंग लाईसेन्स) आदि में किसी एक का होना आवश्यक है। 
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपरोक्तानुसार दिव्यांगजनों के निःशुल्क सहायक उपकरणों हेतु जन सेवा केन्द्र (सीएससी) में जाकर पंजीयन कराने हेतु अपने-अपने अधीनस्थ फील्ड स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें। जिससे कि जनपद के अधिक से अधिक वरिष्ठजन/दिव्यांगजनों को इस योजना का लाभ दिलाया जा सके।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

मुद्रण एवं प्रकाशन हेतु प्रकाशन अनुदान के लिए 31 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया है

आजमगढ़ 14 जुलाई-- उ0प्र0 हिन्दी संस्थान जनपद के ऐसे साहित्यकारों/ रचानाकारों को, जो विषम आर्थिक स्थिति से ग्रस्त हैं, उनको साहित्यकार कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत आर्थिक सहायता तथा प्रकाशन अनुदान योजना अन्तर्गत रचानाकारों को उनकी पाण्डुलिपि के मुद्रण एवं प्रकाशन हेतु प्रकाशन अनुदान के लिए 31 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि साहित्यकार कल्याण कोष योजना अन्तर्गत संस्थान द्वारा विषम आर्थिक स्थिति ग्रस्त या रुग्ण ऐसे साहित्यकारों को जिनकी वार्षिक आय (समस्त स्रोतो से) रु0 5 लाख से अधिक नहीं है, उन्हें अधिकतम रु0 50,000 (रु0 पचास हजार) अनावर्तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। प्रकाशन अनुदान योजना अन्तर्गत संस्थान द्वारा ऐसे रचनाकारों को जिनकी वार्षिक आय (समस्त स्रोतों से) रु0 5 लाख से अधिक नहीं है। कुल प्रकाशन पर होने वाले व्यय का तीन चौथाई भाग, जो रु0 30,000 (रु0 तीस हजार) से अधिक नहीं होगा। उनकी पाण्डुलिपि के मुद्रण/प्रकाशन हेतु प्रकाशन अनुदान प्रदान किया जाता है। 
इन दोनों योजनाओं हेतु संस्थान द्वारा प्राविधानित नियमावली के अनुसार साहित्यकार/रचनाकार आवेदन निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन, हिन्दी भवन, 6-महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ -226001 को कर सकते हैं। 
जिलाधिकारी ने अपील किया है कि जनपद के ऐसे साहित्यकार/रचनाकार अपने आवेदन नियमावली के अनुसार सीधे निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन, हिन्दी भवन, 6-महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ -226001 को दिनांक 31 जुलाई 2021 तक उपलब्ध करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला सूचना कार्यालय, 42 ए, द्वितीय तल, कलेक्ट्रेट बिल्डिंग सिविल लाइन, आजमगढ़, से किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। 


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की समस्याओं के निस्तारण किए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई।

आजमगढ़ 14 जुलाई-- उ0प्र0 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग लखनऊ के मा0 उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान की अध्यक्षता में सर्किट हाउस के सभागार में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की समस्याओं के निस्तारण किए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2021-22 में उत्पीड़न के 56 प्रकरण के 102 लाभार्थियों को 83,31,250 रु0 की धनराशि उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से प्रेषित की गई। वर्तमान समय में उत्पीड़न का कोई प्रकरण लंबित नहीं है।
मा0 उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से कहा कि जनपद में जो भी उत्पीड़न के मामले प्रकाश में आए, उसका तत्काल निस्तारण कराएं। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में जो भी सफाई कर्मी कार्यरत हैं, उनका सही सदुपयोग कराया जाए। आगे उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो बिजली के तार सड़कों को पार कर रहे हैं, उन बिजली के तारों पर जाली लगवाएं, जिससे बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके।
इस अवसर पर मा0सदस्य कमलेश पासी, शेषनाथ आचार्य, तीजा राम, श्रीमती अनीता सिद्धार्थ, मनोज सोनकर, जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कानून तोड़ने और हाथ में लेने का किसी को हक नहीं --आयोग

पलिया गांव की घटना अत्यंत निंदनीय महिलाओं के साथ हुई घटना अशोभनीय।

 जांच के बाद दोषियों को अवश्य मिलेगी सजा।

शासन को सौंपी जाएगी पूरी रिपोर्ट।

आज़मगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में 29 जून को घटित घटना की जांच करने के लिए उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान के नेतृत्व में गठित 6 सदस्य कमेटी बुधवार को देर शाम गांव में पहुंची। स्वजनों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। आयोग की पूरी टीम लगभग डेढ़ घंटे तक गांव में की गई तोड़फोड़ नष्ट किए गए सामानों की जांच किया और परिवार से मिला।
आयोग के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान ने कहा कि पलिया की घटना अत्यंत निंदनीय है। परिवार के सभी सदस्यों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली गई है। इसकी रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी।
 जांच के बाद दोषियों को हर हाल में सजा मिलेगी।
 किसी को भी कानून हाथ में लेने का हक नहीं है।
 इस संबंध में डीएम और एसपी आजमगढ़ द्वारा भी रिपोर्ट दी गई है। जिसका अवलोकन किया जाएगा। पूरे तथ्यों से शासन को अवगत कराया जाएगा। अनुसूचित जाति जनजाति की सदस्य अनीतासिद्धार्थ ने कहा कि पलिया में महिलाओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है वह कतई उचित नहीं है। दोषियों को शीघ्र ही दंडित किया जाएगा ।
रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में 29 जून को लड़की के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसका बीच-बचाव करने गई रौनापार पुलिस के दो सिपाहियों विवेक त्रिपाठी और मुखराम यादव को ग्रामीणों ने मारपीट कर घायल दिया था।
 इसी क्रम में बुधवार को अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान की अध्यक्षता में गठित टीम के सदस्य कमलेश पासी,शेषनाथ आचार्य,तीजाराम, अनीता सिद्धार्थ और मनोज सोनकर पलिया गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार की सुनीता देवी,अनीता देवी, स्वतंत्र कुमार, मुन्ना पासवान,पूनम देवी,प्रभावती,मिंटू,पिंकू,मंजू, प्रियंका,चंपा,संध्या से मिलकर जानकारी ली।

और नया पुराने