Breaking News

प्रमुख क्षेत्र पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 08 जुलाई-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) राजेश कुमार ने बताया कि प्रमुख क्षेत्र पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें दिनांक 08 जुलाई को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक नामांकन तथा उसी दिन अपरान्ह 3ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जाॅच, दिनांक 09 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक उम्मीदवारी वापसी, दिनांक 10 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक मतदान तथा उसी दिन अपरान्ह 3ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना सम्पन्न की जायेगी। उक्त समस्त कार्यवाही संबंधित विकास खण्ड मुख्यालय पर सम्पन्न की जायेगी। 
प्रमुख क्षेत्र पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में नामांकन, मतदान एवं मतगणना का कार्य सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु एतद्द्वारा जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है तथा आदेशित किया गया है कि वे अपने तहसील के अन्तर्गत आने वाले विकास खण्ड का चक्रमण करते रहेंगे और किसी भी प्रकार की कठिनाई/समस्या आने पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं जोनल मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर समस्या का निराकरण करायेंगे। 
इसी प्रकार प्रमुख क्षेत्र पंचायत सामान्य निर्वाचन -2021 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु तहसील सदर, मेंहनगर एवं लालगंज हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, तहसील सगड़ी एवं बूढ़नपुर हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद गुप्ता तथा तहसील निजामाबाद, फूलपुर एवं मार्टीनगंज हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी हरि शंकर की ड्यूटी लगायी गयी है तथा आदेशित किया गया है कि वे अपने आवंटित तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले समस्त विकास खण्डों में नामांकन, मतदान एवं मतगणना के लिए ओवर ऑल इन्चार्ज होंगे तथा प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था के लिए उत्तरदायी होंगे। 

और नया पुराने