आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनाक-01-07-2021 को समय-00%22 के करीब में थानाप्रभारी बरदह को मुखबीर से सूचना मिली कि एक बडा अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए मेंहनगर थानाक्षेत्र में है। इस सूचना पर थानाप्रभारी बरदह व थानाप्रभारी मेंहनगर द्वारा खरीहानी मार्ग पर एक मोटरसाईकिल सवार को
रोकने का प्रयास किया गया जिससे वह भागने लगा। जिसका पीछा करते हुए करनेहुआ स्थित महादेव मंदिर के सामने तालाब के पास बदमाश ने अपने आप को दोनो तरफ से घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही की गयी जिसमें अपराधी के बांये पैर में गोली लगी। जिसकी पहचान राजन सिंह पुत्र अशोक सिंह, निवासी-सादीपुर, थाना-बरदह के रूप में हुयी है। इसी ने दिनांक-27-06-2021 को ग्राम बउवापार बरदह डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया था। इसके उपर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्त को मेंहनगर चिकित्सालय में इलाज हेतु ले जाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में ही में 10 अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
राजन सिंह पुत्र अशोक सिंह] निवासी-सादीपुर] थाना-बरदह।
बरामदगी-
एक अदद हिरो स्प्लेंडर(बिना नम्बर)
एक अदद देशी तमंचा 315 बोर
एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
तीन खोखा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थानाप्रभारी बरदह विनय मिश्रा मय हमराह
थानाप्रभारी मेंहनगर सुनील चंद तिवारी मय हमराह
