आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 02 जुलाई-- आज जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आजमगढ़ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अभियन्ता को रनवे के दोनो तरफ उगी घास व झाड़ियों को साफ कराने एवं मिट्टी की ग्रेडिंग व कुछ स्थानों पर मिट्टी भराई का कार्य कराने हेतु निर्देश दिये।
इस अवसर पर ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार, कार्यदायी संस्था के अभियंता, अवर अभियंता, राजकीय निर्माण निगम, एचपी सिंह तथा पीके श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


