Breaking News

गम्भीरपुर: गैगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना गम्भीरपुर

आज़मगढ़: दिनांक 16.07.21 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तगण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक मय हमराह बिन्द्राबाजार तिराहा पर मौजूद थे कि मुखबीर खास से सूचना मिली कि गैगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्तगण अशरफ पुत्र समसुद्दीन, समशुद्दीन पुत्र मुहम्मद व सितारा पत्नी समशुद्दीन अपने घर पर मौजूद है यदि आप चाहे तो उनकी गिरफ्तारी कर सकते है जिस पर प्रभारी निरीक्षक व अन्य हमराही कर्मचारीगण के विन्द्राबजार से रवाना होकर अभियुक्तगण के घर पहुँचे तो अभियुक्तगण अशरफ पुत्र समसुद्दीन, समशुद्दीन पुत्र मुहम्मद व सितारा पत्नी समशुद्दीन निवासीगण मंगराँवा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद मिले जिन्हे कारण गिरफ्तारी बताकर समय 12.05 बजे हिरासत मे लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0स0 138/21 धारा 3(1) यू.पी. गैगेस्टर एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ
2. मु0अ0स0 192/200 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 307 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. अशरफ पुत्र समसुद्दीन निवासी मंगराँवा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
2. समशुद्दीन पुत्र मुहम्मद निवासी मंगराँवा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ 
3. सितारा पत्नी समशुद्दीन निवासी मंगराँवा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर आजमगढ़
व.उ.नि. नवल किशोर सिंह थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
हे0 का0 इन्द्रपाल यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 सौरभ सरोज थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 उदयभान गुप्ता थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
म.का. स्वप्निल सक्सेना थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

और नया पुराने