Breaking News

सिधारी: मारपीट में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

आज़मगढ़: दिनांक 14.07.2021 को वादी मुकदमा महाजन S/O बजरंगी ग्राम गौरडीह खालसा थाना सिधारी, जनपद-आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर दिया कि समय करीब 02.00 बजे जंगले व दरवाजे पर छज्जा निकालने की बात को लेकर मेरे ही गाँव के लालचन्द S/O विशुनधारी आदि लोगो द्वारा गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने लगे जिससे मुझे व मेरे परिवार के लोगो को काफी चोटे आई है ।  लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 174/2021 धारा 147/323/504 भादवि पंजीकृत कर विवेचना अमल मे लाई गयी । 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उ0नि0 मिथलेश कुमार मु0अ0स0 174/21 धारा 147/323/504 भादवि की विवेचना से धारा 308 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई । तत्पश्चात्  मय हमराहीगण के  साथ थाना स्थानीय से प्रस्थान कर  देखभाल क्षेत्र मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तरी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर खास ने सूचना दी की मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण नरौली पर पर घुम रहे है मुखबिर की बातो पर विश्वास करके मुखबिर को साथ लेकर नरौली पर पहुचे तो मुखबिर 02 व्यक्तियों की ओर इशारा कर हट बढ गया । जैसे ही पुलिस बल उनके नजदीक पहुँची तो पुलिस को देखकर हडबडा गये व भागने का प्रयास करने लगे। कुछ दूरी पर ही दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकडने पर नाम पता पुछा गया तो अपना नाम क्रमशः 1-मुन्ना पुत्र बालचन्द्र 2-बालचन्द्र पुत्र विसुनधारी सा0 निवासी गण गौरडीह खालसा थाना सिधारी जनपद आजमगढ बताये, नाम सही तस्दीक होने के उपरान्त अभियुक्तगण को समय 14.00 बजे गिरफ्तार कर कारण गिरफ्तारी बताकर नरोली से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या

 1. मु0अ0स0 मु0अ0स0 174/2021 धारा 147/323/504/308  भादवि थाना सिधारी आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1-मुन्ना पुत्र बालचन्द्र गौरडीह खालसा थाना सिधारी जनपद आजमगढ
2-बालचन्द्र पुत्र विसुनधारी सा0 निवासी गौरडीह खालसा थाना सिधारी जनपद आजमगढ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1. उ0नि0 मिथलेश कुमार थाना सिधारी आजमगढ़ 
2. क0 का0 नीरज कुमार थाना सिधारी आजमगढ़

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 29 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने