आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार में कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव व सगड़ी प्रभारी अजीत राय ने युवाओं संग एक बैठक कर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया और पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान अजीत राय ने कहा कि मैं पूरे विधानसभा में जगह-जगह घूम कर लोगों से मुलाकात कर रहा हूं, और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत भी करा रहा हूं। साथ ही पार्टी की सदस्यता भी दिलाई जा रही है और उन्हें बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश का राज्य का और गांव का विकास कर सकती है। मेरे द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बना कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।
वही प्रवीण गुप्ता जिला महासचिव ने कहा कि वर्तमान में देश के विकास में युवाओं की बहुत जरूरत है ऐसे में हम लोग गांव बाजार और चट्टी चौराहों पर जाकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। और उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है, उन्हें यह भी बताया जा रहा है की देश की आजादी से अब तक कांग्रेस पार्टी ने देश को कहां से कहां तक ले जाने का काम किया सुई से लेकर हवाई जहाज तक कांग्रेस पार्टी की ही देन है।
इस दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों को अजीत राय द्वारा चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत और सम्मान किया गया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सिकंदर, संदीप राजभर, संजय राजभर, आशीष राजभर, विवेक राजभर, अमित राजभर, मुकेश साहनी, आशीष यादव, अमित भारती, संजय सोनकर, उपेंद्र, शुभम साहू, अंकित साहू, मुलायम आदि लोगों ने सदस्यता ग्रहण की इस दौरान मुख्य रूप से हरैया ब्लाक अध्यक्ष अरविंद जायसवार, महाराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष मुलायम निषाद, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी लक्ष्मी नारायण साहू आदि लोग उपस्थित रहे।