आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष के आवास पर किया गया सम्मान समारोह
आज़मगढ़। आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश दुबे के आवास पर कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए क्षेत्र में कोरोना काल मे अपनी जान की बाजी लगाकर लाखों जिंदगी बचाने वालों,पत्रकारिता के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
निज़ामाबाद के तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार सिंह,निज़ामाबाद थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह, उपनिरीक्षक धनंजय शुक्ला, एस आई पवन शुक्ला, आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय, अवर अभियंता अनंत कुमार श्रीवास्तव, आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, लेखपाल योगिता सिंह, राहुल कुमार सिंह लखनऊ डीएफसी बैंक ,ईजा के जिला सचिव जयहिंद यादव,निज़ामाबाद तहसील मीडिया प्रभारी शुभम दुबे,पत्रकार नागेंद्र यादव, रमेश यादव,का0 सौरव पांडेय, शिवम दुबे,नीरज यादव,समाज सेवी केशव यादव,अनमोल चतुर्वेदी,अध्यापकगण पवन यादव, वीरेंद्र यादव,धीरज चतुर्वेदी, सूरज,शुभम विश्वकर्मा,भाजपा के मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव,गुलाब यादव आदि को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश दुबे द्वारा सम्मान पत्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
स्वागत से वशीभूत होकर तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार सिंह और थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने कहा कि आप लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ।मास्क का प्रयोग करें ।अभी कोरोना खत्म नही हुआ है ।इसलिए आप लोग कोरोना से सावधान रहिए।