Breaking News

अल्पसंख्यक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जीयनपुर में हुआ जोरदार स्वागत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

अल्पसंख्यक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत।

भाजपा को यूपी में दुबारा सत्ता लाने की प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश ।

आजमगढ़ :सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ इस दौरान उन्होंने भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली  अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नसरुद्दीन अंसारी का आजमगढ़ प्रथम आगमन पर उनका आजमगढ़ चेक पोस्ट, छठीयाव व जीयनपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार माल्यार्पण कर स्वागत किया दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भाजपा को दोबारा उत्तर प्रदेश में सत्ता में लाने के लिए जोश भरा।
जिसमें मुख्य रुप से पूर्व महामंत्री फुरकान खान परवेज आलम फैसल नदीम नईम प्रिंस मिश्रा दिनेश इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने