Breaking News

घाघरा नदी में बाढ़ के जलस्तर की आज की अपडेट जानिए क्या है स्थिति।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 26 जुलाई-- घाघरा नदी में बाढ़ के जल स्तर की सूचना के अनुसार आज उल्टहवा में महुला बांध, स्माइलपुर में गढ़वल बांध तथा गांगेपुर में गेज स्थल पर घाघरा नदी का पानी नही है तथा बरदहुआ नाला पर घाघरा नदी का पानी 71.67 गेज एवं डिघिंया नाला पर घाघरा नदी का पानी 71.00 गेज के साथ घटाव पर है। इसी के साथ ही टौंस बांध के सेन्ट्रल गेज स्थल पर 68.260 गेज के साथ टौंस नदी बढ़ाव पर है। उक्त जानकारी इन्चार्ज, बाढ़ नियन्त्रण कक्ष आजमगढ़ ने दी है।

और नया पुराने