Breaking News

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत नवनिर्वाचित प्रधानों का एक दिवसीय ऑनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही गांव स्तर पर योजनाओं की जानकारी दी गई।

गांव स्तर पर योजनाओं की जानकारी दी गई।

गांव का विकास वह सरकारी योजनाओं के तहत कैसे कर सकते हैं इस संदर्भ में दी गई जानकारी।

योजनाओं का लाभ गरीबों को कैसे इससे देना है बताया गया।

ऑनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के हरैया विकासखंड और अजमतगढ़ विकास खण्ड क्षेत्र में पंचायत भवन बनावे, मोचीपुर प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर सहित कई जगहों पर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत नवनिर्वाचित प्रधानों का एक दिवसीय ऑनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही गांव स्तर पर योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही उन्हें इस बात के लिए जागरूक भी किया गया कि गांव का विकास वह सरकारी योजनाओं के तहत कैसे कर सकते हैं आने वाले धन का कैसे सदुपयोग करें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पात्रों तक कैसे पहुंचाना है और गरीबों को कैसे इससे लाभ देना है इस संदर्भ में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को तमाम जानकारी दी गई इस दौरान मौके पर सेठाकोली प्रधान उमेश यादव बरडीहा प्रधान राम वचन तुलापुर प्रधान मुकेश, देवारा खास प्रधान द्रोपदी बनियापार प्रधान रमेश, लुचुई प्रधान संदीप पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

और नया पुराने