Breaking News

हफ्ते भर से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद आज हुई बारिश ने दी राहत, किसानों के खिले चेहरे।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में पिछले हफ्ते भर से पड़ रही भीषण गर्मी से आज लोगों को थोड़ी राहत मिली सुबह हुई बरसात से लोगों ने राहत भरी सांस ली आपको बता दें कि ताबड़तोड़ पड़ रही गर्मी से किसान भी परेशान थे धान की रोपाई का समय चल रहा है ऐसे में बारिश की परम आवश्यकता खेतों के लिए होती है लेकिन बारिश के ना होने से काफी दिक्कतें हो रही थी और पड़ रही गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था आज सुबह हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। कुछ लोगों का कहना है कि बारिश की सख्त आवश्यकता है यदि थोड़ी बारिश और हो जाए तो किसानों की फसलों को काफी लाभ मिलेगा।

और नया पुराने