Breaking News

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत की गई साफ सफाई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। कोविड महामारी से राहत के बाद सरकार अब लोगों को संचारी रोगों से भी बचाने के प्रयास में जुटी है।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी ग्राम सभा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पटी हुई नालियों और प्राथमिक विद्यालय के आसपास घास फूस की साफ सफाई की गई। 
गर्मियों के बाद अब बरसात का मौसम शुरू होने वाला है जिससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में कई बीमारियों का फैलने का खतरा बना हुआ है। जैसे. मलेरिया, डेंगू, डायरिया, पेट दर्द, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं आदि. इन रोगों से बचाने के लिए संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। सोमवार को मालटारी ग्राम सभा में नालियों की साफ-सफाई के साथ प्राथमिक विद्यालय पर गाय घास फूस की भी सफाई की गई साथ ही संचारी रोग नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया।

और नया पुराने