Breaking News

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत गीता परायण महायज्ञ शुरू।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील अंतर्गत स्थित श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय राज रजादेपुर मठ के प्रांगण में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद्भागवत गीता परायण महायज्ञ प्रारंभ हुई। 9 दिनों तक चलने वाले इस महापरायण यज्ञ  में काशी नगरी से पधारे कथावाचक पंडित हृदग्रीवाचार्य महाराज अपनी अमृतमई कथा का श्रवण क्षेत्र के लोगों को कराएंगे। श्री सन्यासी मर्यादपुर प्रांगण से शुक्रवार को संत महात्माओं और आसपास की गांव की कन्याओं ने  जल कलश यात्रा निकाली और कई गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप में पहुंची। जहां जल अभिषेक के साथ कलश की स्थापना की गई। यज्ञ के यजमान शिवशंकर भारती ने बताया कि क्षेत्र के कल्याण  के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है। क्षेत्र के लोगों से अनुरोध है इस पुनीत पवित्र धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुणे के भागी बने। इस अवसर पर प्रधान सोनू सिंह, प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा, संस्कृत मठ के शिवशंकर भारती, खटालू सिंह, घनश्याम पांडे, अरुण सिंह, श्री कृष्ण कांत दुबे आदि लोग उपस्थित थे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

ओबीसी आरक्षण को लेकर सरदार सेना ने सगड़ी तहसील पर नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन।

आज़मगढ़: सरदार सेना की सगड़ी इकाई ने दोपहर 12 बजे  राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सगड़ी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को सौंपा और कहां की वर्तमान केंद्र  सरकार  द्वारा नीट की मेडिकल परीक्षा में ओबीसी कोटा समाप्त कर  दिया गया है जिसको लेकर ओबीसी समाज मे काफी आक्रोश है ओबीसी कोटे को बहाल किया जाय अन्यथा सरदार सेना के लोग इस लड़ाई को सड़क से सदन तक जारी रखेंगे । ज्ञापन देने वालो में परमानंद पटेल श्रीनिवास पटेल ओम प्रकाश सिंह विकास वर्मा राम नारायण पटेल संदीप पटेल सत्येंद्र सिंह पटेल आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

धूमधाम से मनाया गया सीएससी दिवस।         

आजमगढ़: 16 जुलाई को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित सीएससी केन्द्रों पर धूमधाम से मनाया गया सीएससी दिवस।
 सीएससी दिवस के उपलक्ष्य में सीएससी केन्द्रों पर विभिन्न सेवाओं के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया गया। जिला प्रबन्धक बृजेश सिंह ने बताया कि सीएससी दिवस के तत्वावधान में जिले में जिलाधिकारी एवं सभी वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर बधाई दी गई एवं जिले में चल रहे सभी लाभकारी योजनाओं के प्रगति की चर्चा की गई। जिला प्रबन्धक ने बताया कि सीएससी दिवस कार्यक्रम के क्रम में आमजनमानस को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक किया गया   प्रबन्धक ने बताया कि सीएससी केन्द्रों पर आमजनमानस एवं गणमान्य के उपस्थिति में मिष्टान वितरण कर सभी प्रमुख सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए आमजनमानस को NPS, प्रधानमंत्री फसल बीमा, टेली लॉ, कोरोना टीकाकरण का पंजीकरण, सीएससी ग्रामीण ई स्टोर आदि का लाभ दिया गया। उपरोक्त अवसर पर जिला प्रबंधक जितेंद्र विश्वकर्मा,केंद्र संचालक हवलदार यादव, राजेश गुप्ता,रामविजय यादव,कमलेश कुमार मौर्या,पवन यादव,रामप्रवेश यादव,सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत।

आज़मगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव निवासिनी बिंदुमती पत्नी नंदलाल की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना लगभग 8:00 बजे की है। बिंदुमती अपने घर में साफ सफाई कर रही थी। वही बगल में फ्रीजर रखी हुई थी। फ्रीजर का तार कटा हुआ था जिस पर बिंदुमती का ध्यान नहीं गया और वह कटा हुआ तार बिंदुमती के मुँह में छू गया। जिससे बिंदुमती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों संत कुमार, विजय कुमार, मुलायम आदि का रो रो कर बुरा हाल है। वही गांव के ही कुछ लोगों का कहना है कि विद्युत का तार गांव में भी काफी नीचे है। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मृतिका बिंदुमती के पति नंदलाल का कहना है कि वा घर में साफ सफाई का काम कर रही थी। फ्रीजर का तार कटा हुआ था और जब वह साफ सफाई के लिए झुकी तो वही कटा हुआ तार उनके मुँह को छू गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

और नया पुराने