आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सरदार सेना की सगड़ी इकाई ने दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सगड़ी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को सौंपा और कहां की वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा नीट की मेडिकल परीक्षा में ओबीसी कोटा समाप्त कर दिया गया हैजिसको लेकर ओबीसी समाज मे काफी आक्रोश है ओबीसी कोटे को बहाल किया जाय अन्यथा सरदार सेना के लोग इस लड़ाई को सड़क से सदन तक जारी रखेंगे । ज्ञापन देने वालो में परमानंद पटेल श्रीनिवास पटेल ओम प्रकाश सिंह विकास वर्मा राम नारायण पटेल संदीप पटेल सत्येंद्र सिंह पटेल आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।
