आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर स्थित प्रियांशु हॉस्पिटल के पास बाइक- बाइक की टक्कर में वृद्ध घायल।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर स्थित प्रियांशु हॉस्पिटल के पास बाइक बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो जाने से 60 वर्षीय उदय भान निवासी मौलाना पुर थाना कोतवाली जीयनपुर घायल हो गए। टक्कर होने के बाद आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आनन-फानन में उदय भान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिन का इलाज अभी चल रहा है। इस दौरान मौके पर काफी ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। घायल वृद्ध को सर में और हाथ में छोटे आई जिनका इलाज चल रहा है आपको बता दें कि आजमगढ़ की तरफ से और जीयनपुर की तरफ से आ रही बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें यह बुरी तरह घायल हो गए।