Breaking News

वैक्सीनेशन कराने के लिए उमड़ी भीड़।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: अब लोग वैक्सीनेशन को लेकर अधिक जागरूक हो गए हैं इसका कारण ही है भीड़ अधिक जुट रही है। शुक्रवार को सीएचसी नवोदय पर वैक्सीनेशन करवाने वालों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसमें दोपहर 2 बजे तक 150 लोगों को डोज लगाई गई। वहीं डॉक्टरों की टीम ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ जुट गई थी भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि हम लोगों को जीयनपुर कोतवाली में सूचना देना पड़ा वही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लाइन लगाने को कहा। बता दे की इस दौरान कंजरा दिलशादपुर, छतरपुर, बेरमा , खालिसपुर, जीयनपुर, सगड़ी, हरैया, भटौली सहित अन्य गांव की महिला व पुरुषों की भीड़ पंजीकरण व वैक्सीनेशन के लिए सुबह से ही जुट गई थी, और अपनी बारी का इंतजार करने लगी। दोपहर बाद भीड़ बढ़ने पर पंजीकरण देख रहे डॉक्टरों की टीम ने लोगों को अगले दिन आने को कहा तो कुछ लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की। डॉक्टरों की टीम ने समझाया कि निश्चित डोज ही वैक्सीनेशन के लिए आती है, इससे ज्यादा कुछ नहीं हो सकता है। इसके बाद लोग शांत हुए। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे तक 150 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान दूरदराज से आए हुए लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए भूख प्यास से बिलबिला ते नजर आए। लोगों ने आरोप लगाया कि हम लोग सुबह से ही लाइन में लगे है वहीं जिनका जुगाड़ है उन लोगो को बैक डोर से तुरंत वैक्सीन लगा दी जा रही है।

और नया पुराने