Breaking News

पायलट वर्क शॉप पर वाहन स्वामियों वाहन चालकों की मीटिंग कर उनको यातायात के नियमों की दी गई जानकारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 23 जुलाई 2021 को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर कुमार जायसवाल के द्वारा पायलट वर्क शॉप पर वाहन स्वामियों वाहन चालकों की मीटिंग कर उनको यातायात के नियमों की जानकारी तथा अपनी अपनी गाड़ी के फिटनेस के विषय में, शराब पीकर वाहन न चलाने के विषय में हेलमेट सीट बेल्ट की अनिवार्यता व अन्य यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। मौके पर संभागीय परिवहन अधिकारी श्री सत्येंद्र यादव आर आई श्री पवन सोनकर ट्रैफिक प्रभारी कौशल कुमार पाठक व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

और नया पुराने