Breaking News

गम्भीरपुर: पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड पर आये अभियुक्त के निशानदेही पर कट्टा कारतूस बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना गम्भीरपुर

आज़मगढ़: दिनांक 18.01.2021 को समय लगभग 18.00 बजे ग्राम अमौड़ा मे मनीष राय अपने चार पहिया वाहन ब्रेजा कार UP50BA7170 से गोसाई की बाजार से घर जाते समय मोटर सायकिल सवार द्वारा मनीष राय की गोली मारकर हत्या कर दिये थे जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर सुरेन्द्र नाथ राय पुत्र पारसनाथ राय ग्राम अमौड़ा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ की तहरीर पर मु.अ.स. 10/21 धारा 147,148,149,506,352,302,34,120बी भादवि व 7 CLA ACT बनाम 1. कृष्णा राय पुत्र गुरुप्रसाद राय उर्फ बेचू राय आदि पंजीकृत किया गया था उक्त घटना के बाद पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा तत्काल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु कई टीमे बनाई गयी थी तथा घटना मे संलिप्त कई अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अभियुक्त कृष्णा राय पुत्र गुरूप्रसाद राय उर्फ बेचू राय घटना के बाद से ही पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए अभियुक्त कृष्णा राय उपरोक्त दिनांक 12.07.21 मा0 न्यायालय मे आत्म समर्पण किया था मा0 न्यायालय के अनुमति से अभियुक्त कृष्णा राय को पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त कर अभियुक्त के निशानदेही पर नहर पुलिया पन्दहा से एक अदद कट्टा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कार0 बरामद किया गया बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।  

गिरफ्तार अभियुक्त

कृष्णा राय पुत्र गुरू प्रसाद राय उर्फ बेचू राय निवासी अमौड़ा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

बरामदगी का विवरण

एक अदद कट्टा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कार0 बरामद

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 31 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने