आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
एक अध्यापक पर सेवा समाप्ति की लटक रही तलवार,जांच सुरु होते ही हो गए फरार।
सात विद्यालयों में चार मिले अनुपस्थित।
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने मंगलवार को विद्यालयों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कुल सात विद्यालयों का निरीक्षण किया जिसमें से चार अध्यापक अनुपस्थित पाए गए।जिसमे एक अध्यापक शशिभूषण उपाध्याय जिनकी नियुक्ति ही संदिग्ध के घेरे में है जिसकी विभागी जांच सुरु की तो तभी से फरार चल रहे है।जिनकी विभाग कभी भी सेवा समाप्त की जा सकती है।चारो अनुपस्थित अध्यापको का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई।
प्राथमिक विद्यालय पारनकुंडा पर शशिभूषण उपाध्याय अनुपस्थित रहे।प्राथमिक विद्यालय इसहरा पर मीनाक्षी शाही,प्राथमिक विद्यालय बलीपुर धनन्जय सिंह,प्राथमिक विद्यालय सुखमदत्त नगर की शिक्षा मित्र अंजलि सिंह अनुपस्थित पाई गई।जिनका एक दिन का वेतन काटने की बेसिक को संस्तुति पत्र भेजा।
वही खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पारनकुंडा पर एक अध्यापक की नियुक्ति संदिग्ध चल रही है जिसके लिए विभागीय जांच बैठाई गई है जैसे ही विभागीय जांच बैठाई गई तभी से वह अध्यापक शशि भूषण उपाध्याय विद्यालय से फरार हो गया। जिन पर कभी भी बर्खास्तगी की गाज गिर सकती है।उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी अध्यापक अनुपस्थित पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी इसलिए सभी समय से उपस्थित हो और विद्यालय के जो भी कार्य निर्धारित किए गए हैं उसको शत-प्रतिशत पूरा करें।