आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: मानदेय को लेकर एक बार फ़िर जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मानदेय नहीं मिलने से परेशान है संविदा कर्मचारी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर विद्युत सब स्टेशन पर 5 विद्युत उपकेंद्र के संविदा मंगलवार को एक बार फ़िर सुबह से ही कर्मचारियों ने समय से मानदेय न मिलने पर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और कहा अगर हम लोगों की सुनवाई नहीं की गई तो हम लोग वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों का कहना था ओरियन कंपनी द्वारा हम लोगों की संविदा पर नियुक्ति की गई है, और कहा गया था कि हर माह के 7 तारीख तक सभी लोगों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी जून माह के मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। हम लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो गया है।
वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि 23 जुलाई को हम लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा दिया था कि हम लोग कार्य बहिष्कार करेंगे उसके बाद हम लोग 25 जुलाई को कार्य बहिष्कार का धरने पर बैठ गए लेक लेकिन उसी दिन ओरियन कंपनी के सुपरवाइजर संजय सिंह के द्वारा हम लोगों को लिखित दिया गया था कि हम लोगों का पैसा 26 जुलाई तक आ जाएगा हम लोगों ने उनके आश्वासन पर धरने को समाप्त कर दिया था। लेकिन आज 27 जुलाई हो गई हम लोगों का अभी तक पैसा नहीं आया है।
जिसको लेकर एक बार फिर मंगलवार की सुबह से ही विद्युत उप केंद्र मिर्जापुर मालटारी, बेरमा, लाटघाट, अमुवारी और विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर के संविदा कर्मचारी ,विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर पर पहुंच कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। वही संविदा कर्मचारियों ने कहा की अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम लोग वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी ओरियन कंपनी और विद्युत विभाग की होगी।
इस मौके पर अमरजीत सिंह, हरिश्चंद्र यादव ,सतीश कुमार, रुद्रेश सिंह, अनिल यादव, दिलीप यादव, रामजी सिंह, संजय सिंह, प्रमोद यादव, आशीष राय ,ईश्वर राय सहित दर्जनों की संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद थे।