Breaking News

बरदह: अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

बरदह थाना क्षेत्र के फतुही गांव में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 101 पेटी अवैध शराब (4850 शीशी शराब) चार ड्रम स्प्रीट (800 लीटर), कीमत लगभग 20 लाख,व बनाने के उपकरण सहित 06 शराब तस्कर गिरफ्तार।
         
 आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन पर अवैध शराब तस्करी/बिक्री पर रोकथाम लगाये जाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय के नेतृत्व में दिनांक 27.07.2021 को थाना क्षेत्र बरदह के फतुही गांव में मंगलवार के दिन मुखबीर की सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष बरदह विनय कुमार मिश्र, स्वाट टीम प्रभारी द्वितीय नंद कुमार तिवारी, सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से तीरथ यादव पुत्र दूधनाथ यादव के घर पहुंचे जहां गांव के बाहर बाउंड्री वाल के अंदर घर में अवैध शराब बनाने का धंधा चल रहा था छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने के उपकरण व 101 पेटी अबैध शराब जिसमे 4850 शीशी, चार ड्रम स्प्रीट (800 लीटर), शराब पैकिंग मशीन ,फिलींग मशीन उपकरण आदि समान बरामद किया गया है,  जिसकी कीमत लगभग 20 लाख बताई जा रही है।
       मौके पर शराब माफिया 1-तीरथ यादव पुत्र दूधनाथ यादव, 2-श्रीमती सुशीला पत्नी तीरथराज यादव, निवासी-फतूही, थाना-बरदह, 3-शियलाल यादव पुत्र सत्यदेव यादव विजईपुर थाना-मेहनगर, 4-हितेश यादव पुत्र तीर्थराज यादव, 5-राधेश्याम यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी- फतुही, थाना-बरदह पिकअप चालक 6-सूरज पटेल पुत्र स्वर्गीय रविन्द्रनाथ पटेल निवासी पियरी का पुरवा थाना चौबेपुर वाराणसी पकड़े गए है। 
       पूछताछ पर बताया कि काफी दिनों से यह धंधा चल रहा था गांव के बाहर बाउंड्री वॉल है जहां पर मकान बना है बहुत कम लोग आते जाते हैं जिससे यह काम करने में कोई दिक्कत नहीं हो रही थी मकान के ऊपर नीचे भारी पैमाने पर यह धंधा चल रहा था। 
उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगीः-

टाटा मैजिक यूपी 65 इटी 9876 
4 ड्रम 800 लीटर स्प्रिट
101 पेटी देसी शराब (4850 सीसी) 
5000 ढक्कन लगभग रेडीको ;1 बोरी मेंद्ध 
2000 सीसी मैकडॉवल
12 खाली ड्रम 200 लीटर के
3 खाली ड्रम 50 लीटर के
1 पैकिंग मशीन 
1 आरो फिल्टर मशीन 
1 जेट पंप
6000 विंटेज ब्रांड का स्टीकर  
1 बंडल बारकोड स्टीकर  
2 बंडल टेप 
1बोतल फ्लेक्सी

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-

1-तीरथ यादव पुत्र दूधनाथ यादव
2-श्रीमती सुशीला पत्नी तीरथराज यादव निवासी-फतूही, थाना-बरदह, 
3-शियलाल यादव पुत्र सत्यदेव यादव विजईपुर थाना-मेहनगर
4-हितेश यादव पुत्र तीर्थराज यादव, निवासी-फतूही, थाना-बरदह,
5-राधेश्याम यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी- फतुही, थाना-बरदह 
 6-सूरज पटेल पुत्र स्वर्गीय रविन्द्रनाथ पटेल निवासी पियरी का पुरवा थाना चौबेपुर वाराणसी (पिकप चालक) 

पुलिस टीम-

थानाध्यक्ष बरदह विनय कुमार मिश्र मय हमराह
स्वाट टीम प्रभारी द्वितीय नंद कुमार तिवारी मय टीम
उ0नि0 राजकुमार, थाना-बरदह मय हमराह। 
सर्विलांस टीम

और नया पुराने