आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आज़मगढ़: बूढ़नपुर के तहसील के अंतर्गत रानीपुर विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उदासीनता के कारण भीषण गर्मी में बिजली के बार-बार कटने से उपभोक्ताओं का जीना हराम हो गया है ।आपको बता दे कि अतरौलिया विधानसभा में पड़ने वाले रानीपुर विद्युत केंद्र की हालत इतनी दयनीय हो गई है कि कोई अधिकारी या कर्मचारी या कोई जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहा है । बिजली बार-बार गुल हो रही हैरात में भी बिजली बार-बार कटने की वजह से उपभोक्ताओं की नींद हराम हो गई है जिससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं । योगी सरकार ने शुरुआत में जिस तरह से बिजली व्यवस्था सुधारी थी जनता ने खुशी का इजहार किया था। विधानसभा चुनाव सामने हैं बिजली व्यवस्था यदि समय रहते विधानसभा अतरौलिया के जनप्रतिनिधियों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने का कोई उपाय नहीं किया तो इसका सीधा असर विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा ।
