आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़: दिनांक 06.08.2020 को परमहंस पुत्र मुनेसर मौर्य सा0 छीडी जमीन छिडी थाना जीयनपुर आजमगढ ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि प्रतिवादी द्वारा मेरी सहन की जमीन मे खुटा गाडकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 241/20 धारा 511 भादवि पंजीकृत किया गया था । जिसमे विवेचना से धारा-447/115/327/506/511 भादवि की बढोत्तरी की गयी।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,भूमाफिया की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत उ0नि0 दिनेश प्रसाद मय हमराह का0 अनिल चौधरी,का0 अजीत पटेल के साथ वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली मु0अ0सं0 241/2020 धारा 447/115/327/506/511 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त पकवा इनार चुनहवाँ पर सब्जी की दुकान पर मौजूद है । इस सूचना पर उ0नि0 मयहराह के चुनहवाँ पहुँचकर उक्त व्यक्ति को समय 20.30 बजे पकड लिया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम मुकेश मौर्य पुत्र शिवचन्द मौर्य निवासी छीडी जमीन छीडी बताया । अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 241/20 धारा 511/ 447/115/327/506/511 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
मुकेश मौर्य पुत्र शिवचन्द मौर्य निवासी छीडी जमीन छीडी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 दिनेश प्रसाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 अनिल चौधरी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 अजीत पटेल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
