Breaking News

तरवां: जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-तरवां

आज़मगढ़: दिनांक 12.07.2021 को 1. सुभाष यादव पुत्र स्व0 रामबली यादव 2. हरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामबली  यादव  3. आकाश  पुत्र  स्व0 चन्द्रदेव यादव  4. सुक्खु यादव पुत्र  पंचम यादव  5. प्रभु यादव पुत्र संकठा यादव 6. भानू  यादव पुत्र  संकठा  यादव  7. दीपक  यादव पुत्र  सुक्खू  यादव 8. विनोद यादव पुत्र पंचम यादव  समस्त  निवासीगण ग्राम कबूतरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ द्वारा एक राय होकर व लाठी डण्डा राड व फावड़ा से लैश होकर  गाली  गुप्ता देते हुए  जमीन  को कब्जा करने आये लोगो को श्यामा गिरी पुत्र सत्यदेव गिरी  द्वारा गाली  देने व जमीन  कब्जा करने से मना करने पर विनोद यादव उपरोक्त द्वारा जान मारने की नियत से हमला कर देना जिससे फावड़ा उसके ललाट व नाक पर लगा जिससे श्यामा उपरोक्त गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गये तथा उसको बचाने आये ओमप्रकाश गिरी पुत्र सुखदेव गिरी, सुनील गिरी पुत्र श्यामा गिरी  को उक्त लोगो द्वारा मार-पीट कर घायल कर दिया गया । इस पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।    
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी/ईनामिया  अभियुक्त की गिरफ्तारी विषयक अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन उ0नि0 रमेश कुमार पाण्डेय ,उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह मय हमराह का0 बैजनाथ निषाद, का0 रमेश यादव द्वारा वांछित, ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु कस्बा खरिहानी में मौजूद थे कि तभी मुखबिर ने आकर बताया कि मु0अ0सं0 104/21 धारा147/148/323/504/506/307/325/326/34 भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त विनोद यादव पुत्र पंचम यादव निवासी कबूतरा थाना तरवां आजमगढ़ इस समय अपने घर के बगल बने डेरा (कटरैन से छाया) में मौजूद है ।
इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराहियान के साथ खरिहानी बाजार से मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुचे कि तब तक कटरैन में बैठे व्यक्ति को पुलिस बल के आने की भनक लग गयी और वह कटरैन से निकलकर खेत की तरफ भागने लगा कि पुलिस बल द्वारा दौडाकर आवश्यक बल प्रयोग कर समय 9.00 बजे चतुरगंज बाज़ार बेसो नदी पुल के पास गिरफ्तार कर लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम विनोद यादव पुत्र पंचम यादव निवासी कबूतरा थाना तरवां आजमगढ़ बताया । अभियुक्त से अपराध मे प्रयुक्त फावडा के संबंध में पूछने पर बताया कि उक्त फावड़ा कटरैन में तख्ते के नीचे है । अभियुक्त की निशादेही पर अपराध में प्रयुक्त फावडा को अभियुक्त के घर के बगल में बने डेरा (कटरैन छाया हुआ) में तख्ते के नीचे से बरामद किया गया । अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु.अ.स. 104/2021 धारा147/148/323/504/506/307/325/326/34 भा0द0वि0 थाना तरवां जनपद आजमगढ़   

गिरफ्तार अभियुक्त

विनोद यादव पुत्र पंचम यादव निवासी कबूतरा थाना तरवां आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद फावडा 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 रमेश कुमार पाण्डेय  मय हमराह थाना तरवां जनपद आजमगढ

और नया पुराने