Breaking News

पंचायत भवन प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में होने से बैठक में होती है दिक्कत भवन भी हो चुका है जर्जर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: विकासखंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत सोकहना खालसा गांव में बना पंचायत भवन बेहद जर्जर हो चुका है यह पंचायत भवन विद्यालय के बीच में है इसलिए इसमें ग्रामसभा स्तर की बैठक भी नहीं हो पाती इस संबंध में ग्राम प्रधान सुनीता के पुत्र समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव आशीष यादव ने बताया कि मेरा प्रयास है की पंचायत भवन किसी अन्य जगह बने ताकि यहां पर शिक्षा व्यवस्था में भी कोई दिक्कत ना आए और ग्राम सभा स्तर की बैठक में भी सुचारू रूप से होती रहे। विद्यालय के प्रांगण में पंचायत भवन के बन जाने से पंचायत भवन स्तर की बैठक होने में  दिक्कतें होती हैं और बच्चों की पढ़ाई भी सुचारू रूप से नहीं हो पाती। ऐसे में यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि गांव को बच्चों को बेहतर शिक्षा कैसे मिले इसके बारे में मैं विचार करूँ और इसके साथ ही नया पंचायत भवन बन जाने के बाद ग्रामसभा स्तर पर सदस्यों से बैठक कर गांव के विकास की नई रणनीति तैयार हो।

और नया पुराने