Breaking News

कोरोना काल मे जान गंवाने वालों के लिए कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ में आज वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों के लिए कांग्रेस पार्टी जिला महासचिव अजित राय के नेतृत्व में कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अजमतगढ़ तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर कोरोना काल में मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही कोरोना योद्धाओं और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। 
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अजीत राय ने कहा कि कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों ने अपनों को खोया है। मैंने भी अपने कई करीबी मित्रों को खोया है। लेकिन इस विपरीत परिस्थितियों में हमें हिम्मत नहीं हारनी है। जो परलोक चले गए, वे वापस तो नहीं आ सकते, लेकिन उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी दो मिनट का सभी मौन रखें और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। साथ ही उनके स्वजन को ईश्वर दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इसके अलावा जो लोग संक्रमण से जूझ रहे हैं, वह जल्द ठीक हों।वही जिला महासचिव युवा कांग्रेस प्रवीण गुप्ता ने कहा कि सरकार की विफलताओं के वजह से हम लोगों ने अपने कई करीबियों को करोना कॉल में खो दिया। न जाने कितने लोग हम लोगों से दूर हो गए आज उन्हीं लोगों की याद में हम लोगों ने कैंडल मार्च निकाला है।
वहीं इस दौरान प्रवीण गुप्ता, आरिफ आजमी, लक्ष्मी नारायण साहू , आकाश यादव, मोहम्मद शोएब, अभिषेक पटवा , मोहम्मद नसीम, आनंद राजभर ,उपेंद्र राजभर  आदि लोग मौजूद रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सरदार सेना लड़ेगी शोषितों वंचितों की लड़ाई :डॉक्टर आर यस पटेल।

किसान इंटर कॉलेज सुरैना पर संपन्न हुई सरदार सेना की बैठक।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सुरैना पर सरदार सेना के कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई जिसमें डॉ आर यस पटेल ने शोषितों वंचितों की लड़ाई लड़ने की हुंकार भरी।
किसान इंटर कॉलेज सुरैना पर सरदार सेना के कार्यकर्ता बैठक शाम 3:00 बजे से शुरू हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर यस पटेल ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर बल दिया और सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों को साकार करने के लिए सामाजिक संगठन सरदार सेना के गठन और उसके महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने अपने संबोधन में शोषितों वंचितों की लड़ाई लड़ने की हुंकार भरी।
 इस दौरान मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राम अशीष मौर्य, सत्येंद्र पटेल, डॉ एच एन सिंह पटेल, परमानंद पटेल, विजय पटेल, हरेंद्र पटेल, सहित दर्जनों लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए जिसमें पिछड़ों दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मुखर होकर उनकी लड़ाई लड़ने पर चर्चा की गई। सरदार सेना की बैठक का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर महापुरुषों को नमन कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता राम नगीना पटेल व संचालन नागेंद्र पटेल ने किया इस दौरान आशुतोष जायसवाल, श्रीनिवास, संदीप पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में सरदार सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

रजादेपुर मठ पर गुरुपूर्णिमा के दिन विधि विधान से हुई नए उत्तराधिकारी की ताजपोशी।

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित रजादेपुर मठ पर गुरुपूर्णिमा के दिन विधि विधान से  नए उत्तराधिकारी की ताजपोशी की गई ।बता दें कि पूर्व में श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर मठ के मठाधीश शिवहर्ष भारती का देहांत 24-7-2020 दिन शुक्रवार को हो गया तब से रजादेपुर मठ की गद्दी के कार्यवाहक  के रूप में शिव शंकर भारती महंत जी रहे जिनके द्वारा नव दिवसीय श्रीमद्भागवत परायण महायज्ञ का आयोजन किया गया महायज्ञ की पूर्णाहुति के दिन व गुरुपूर्णिमा के अवसर पर शत्रुघ्न मिश्र पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद मिश्र, माता स्वर्गीय क्षमा देवी, गौतम गोत्र, उम्र लगभग 14 वर्ष, निवासी बीरा कसौधन तहसील हडीया जनपद प्रयागराज संबंध आनंदमठ प्रयागराज, ब्राह्मण कुमार को रजादेपुर मठ का उत्तराधिकारी घोषित किया गया। मठ की परंपरा के अनुसार इनका नाम शिव सागर भारती का उद्घोष हुआ। वहीं उत्तराधिकारी के चयन को लेकर विवाद के मद्देनजर मौके पर पर्याप्त पुलिस भी तैनात रहे। इस मौके भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, घनश्याम पांडे, चंद्रशेखर सिंह, योगेंद्र नायक, कंद किशोर दुबे , गीता पुजारी सहित सैकड़ों महिला पुरूष मौजूद रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी खर्च का व्योरा प्रस्तुत करें।

आजमगढ़ 24 जुलाई-- मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) आनन्द कुमार शुक्ला ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के पद पर निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों को सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित किया गया है कि निर्वाचन समाप्त होने के उपरान्त सभी प्रत्याशियों द्वारा 03 माह के भीतर निर्वाचन से सम्बन्धित व्यय लेखा रजिस्टर बाउचर सहित यथास्थिति जनपद एवं तहसील स्तर पर गठित समिति को उपलब्ध कराया जाएगा। जनपद स्तर पर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समिति गठित की गयी है तथा तहसील स्तर पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। 
उन्होने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत एवं प्रधान पद के प्रत्याशी तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति को एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत पद के प्रत्याशी जनपद स्तर पर गठित समिति को व्यय लेखा रजिस्टर आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र-20 पर उपलब्ध करायेंगे। यह विवरण पत्र उम्मीदवार के शपथ पत्र (अनुलग्नक-4 ) के साथ लिया जाएगा। बिना शपथ पत्र के यह विवरण स्वीकार नहीं होगा। व्यय की पुष्टि में सभी अभिलेख, बाउचर, रसीद, पावती इत्यादि संलग्न किये जायेंगे। व्यय के विवरण उम्मीदवार के इलेक्शन एजेंट के द्वारा दिए जाने दशा में उम्मीदवार द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित किया जाएगा। 
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा निर्धारित की गयी है, जिसमें सदस्य ग्राम पंचायत हेतु अधिकतम व्यय सीमा 10,000 रू0, प्रधान ग्राम पंचायत हेतु अधिकतम व्यय सीमा 75,000 रू0, सदस्य क्षेत्र पंचायत हेतु अधिकतम व्यय सीमा 75,000 रू0 तथा सदस्य जिला पंचायत हेतु अधिकतम व्यय सीमा 1,50,000 रू0 निर्धारित है।
उन्होने कहा कि जिन प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन प्ररिणाम घोषित होने के तीन माह के भीतर व्यय विवरण नही जमा किया जायेगा या व्यय विवरण जमा किये जाने के पश्चात् परीक्षण में यदि किसी प्रत्याशी द्वारा निर्धारित अधिकतम व्यय सीमा से अधिक धनराशि व्यय की गयी पायी जाती है तो उसकी जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह के तृतीय दिन जनपद आजमगढ़ के प्रदूषण जॉच केन्द्रो की जॉच।

आजमगढ़ 24 जुलाई-- आज “प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह“ के तृतीय दिन जनपद आजमगढ़ के प्रदूषण जॉच केन्द्रो की जॉच परिवहन विभाग आजमगढ़ के अधिकारियों द्वारा की गयी। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सन्तोष कुमार सिंह एवं सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पवन कुमार सोनकर द्वारा नगर के सिधारी, नरौली क्षेत्र में स्थित प्रदूषण जॉच केन्द्रो की जॉच किया गया। सम्भागीय/उप सम्भागीय कार्यालय के नजदीक हरबंशपुर क्षेत्र में स्थित प्रदूषण जाँच केन्द्रो की जॉच सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सत्येन्द्र कुमार सिंह यादव के द्वारा की गयी। 
जॉच के समय 02 प्रदूषण जाँच केन्द्र बन्द पाये गये। 02 प्रदूषण जॉच केन्द्र खुले थे, परन्तु उनके यहाँ स्थापित मशीन सही ढंग से कार्य नहीं कर रही थी। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्रदूषण जॉच केन्द्रों की जॉच यात्रीकर/मालकर अधिकारी राजेश सिंह कुशवाहा द्वारा की गयी। उपरोक्त के पश्चात् प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा वाहनों की चेकिंग प्रदूषण मानक के सन्दर्भ में की गयी। 
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सन्तोष कुमार सिंह द्वारा 72 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 07 वाहनों का मानक के अनुरुप नहीं होने पर चालान किया गया। यात्रीकर/मालकर अधिकारी राजेश सिंह कुशवाहा द्वारा 90 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 12 वाहनों का मानक के अनुरुप नहीं होने पर चालान किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के चतुर्थ दिन सीट बेल्ट/हेल्मेट की चेंकिग एवं कोविड-19 हेतु जागरुकता के सम्बन्ध में सदभावना चेंकिग की जायेगी।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

घाघरा नदी में बाढ़ के जल स्तर की सूचना जानिए अपडेट।

आजमगढ़ 24 जुलाई-- घाघरा नदी में बाढ़ के जल स्तर की सूचना के अनुसार आज उल्टहवा में महुला बांध, स्माइलपुर में गढ़वल बांध तथा गांगेपुर में गेज स्थल पर घाघरा नदी का पानी नही है तथा बरदहुआ नाला पर घाघरा नदी का पानी 71.73 गेज एवं डिघिंया नाला पर घाघरा नदी का पानी 70.99 गेज के साथ बढ़ाव पर है। इसी के साथ ही टौंस बांध के सेन्ट्रल गेज स्थल पर 67.690 गेज के साथ टौंस नदी बढ़ाव पर है। उक्त जानकारी पाली इन्चार्ज, बाढ़ नियन्त्रण कक्ष आजमगढ़ ने दी है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

रानी की सराय

रानी की सराय: हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अवैध कट्टा व कारतूस भी बरामद।

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित , इनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर  व क्षेत्राधिकारी नगर  के कुशल निर्देशन में दिनांक- 24.07.2021 को उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय राह द्वारा मु0अ0सं0- 247/18 धारा 302 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त की तलाश व देखभाल क्षेत्र में मामूर होकर ऊची गोदाम चौराहा पर मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि साहब एक व्यक्ति काजी भीटी पुलिया के पास खडा है जिसके पास अवैध असलहा है । अगर आप शीघ्रता करे तो पकड़ा जा सकता हो इस सूचना पर  पुलिस वाले द्वारा काजीभीटी पुलिया से एक व्यक्ति दीपक सिंह उर्फ बब्लू पुत्र रामनयन सिंह सा0 रुदरी थाना रानी की सराय  आजमगढ़ को समय 8.40 बजे को नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया । जिसके कब्जे से  एक अदद नाजायज तमन्चा प्रतिबन्धित 303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर बरामद हुआ ।गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।  

पूछताछ का विवरण – दीपक सिंह उर्फ बब्लू पुत्र रामनयन सिंह सा0 रुदरी थाना रानी की सराय  आजमगढ़ पूछताछ पर बताया कि साहब  गलती हो गयी । 

पंजीकृत  अभियोग –

1- मु0अ0सं0 88/2021 धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम थाना रानी की सराय  आजमगढ़

आपराधिक इतिहास –

1. मु0अ0सं0- 247/18 धारा 302 भादवि थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ 
2.मु0अ0सं0- 26/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़, 
3.मु0अ0सं0- 164/19 धारा 302 भादवि थाना रानी की सराय, आजमगढ़ 

बरामदगी –

1. एक अदद कट्टा व एक अदद जिन्दा कारतुस 303 बोर 

गिरफ्तार अभियुक्त –

1. दीपक सिंह उर्फ बब्लू पुत्र रामनयन सिंह सा0 रुदरी थाना रानी की सराय  आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम –
                                          
1.उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना रानी की सराय, आजमगढ़
2.कां0दीपक यादवथाना रानी की सराय, आजमगढ़
3.कां0 दीपांशुथाना रानी की सराय, आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-रौनापार

रौनापार: नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार।

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन में व  अपर पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी व  प्रभारी निरीक्षक रौनापार के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स द्वारा दिनांक 24.07.2021 को बैदौली तिराहा के पास से समय करीब 09.50 बजे मु0अ0सं0 125/21 धारा 376 भादवि व ¾ पास्को एक्ट सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अविनाश पुत्र हंसराजनिवासी दयालगंज (सिवान) थाना रौनापार  आजमगढ़ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

पूछताछ का विवरण – अभियुक्त उपरोक्त से पूछताछ पर जुर्म से इंकार करते हुए अपना बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से मा0 न्यायालय मे देना बता रहे हैं।

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 125/21 धारा 376 भादवि व ¾ पास्को एक्टथाना रौनापार  आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

1- अविनाश पुत्र हंसराजनिवासी दयालगंज(सिवान)थाना रौनापार  आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1. प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह थाना रौनापार  आजमगढ़
2. हे0का0कृपाशंकर सिंह थाना रौनापार  आजमगढ़
3.का0 राहुल सिंह थाना रौनापार  आजमगढ़
4.का0राजू सिंहथाना रौनापार  आजमगढ़
5.म0का0जया द्विवेदी थाना रौनापार  आजमगढ़

और नया पुराने