Breaking News

सरदार सेना लड़ेगी शोषितों वंचितों की लड़ाई :डॉक्टर आर एस पटेल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

किसान इंटर कॉलेज सुरैना पर संपन्न हुई सरदार सेना की बैठक।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सुरैना पर सरदार सेना के कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई जिसमें डॉ आर यस पटेल ने शोषितों वंचितों की लड़ाई लड़ने की हुंकार भरी।
किसान इंटर कॉलेज सुरैना पर सरदार सेना के कार्यकर्ता बैठक शाम 3:00 बजे से शुरू हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर यस पटेल ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर बल दिया और सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों को साकार करने के लिए सामाजिक संगठन सरदार सेना के गठन और उसके महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने अपने संबोधन में शोषितों वंचितों की लड़ाई लड़ने की हुंकार भरी।
 इस दौरान मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राम अशीष मौर्य, सत्येंद्र पटेल, डॉ एच एन सिंह पटेल, परमानंद पटेल, विजय पटेल, हरेंद्र पटेल, सहित दर्जनों लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए जिसमें पिछड़ों दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मुखर होकर उनकी लड़ाई लड़ने पर चर्चा की गई। सरदार सेना की बैठक का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर महापुरुषों को नमन कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता राम नगीना पटेल व संचालन नागेंद्र पटेल ने किया इस दौरान आशुतोष जायसवाल, श्रीनिवास, संदीप पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में सरदार सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और नया पुराने