Breaking News

रजादेपुर मठ पर गुरुपूर्णिमा के दिन विधि विधान से हुई नए उत्तराधिकारी की ताजपोशी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित रजादेपुर मठ पर गुरुपूर्णिमा के दिन विधि विधान से  नए उत्तराधिकारी की ताजपोशी की गई ।बता दें कि पूर्व में श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर मठ के मठाधीश शिवहर्ष भारती का देहांत 24-7-2020 दिन शुक्रवार को हो गया तब से रजादेपुर मठ की गद्दी के कार्यवाहक  के रूप में शिव शंकर भारती महंत जी रहे
जिनके द्वारा नव दिवसीय श्रीमद्भागवत परायण महायज्ञ का आयोजन किया गया महायज्ञ की पूर्णाहुति के दिन व गुरुपूर्णिमा के अवसर पर शत्रुघ्न मिश्र पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद मिश्र, माता स्वर्गीय क्षमा देवी, गौतम गोत्र, उम्र लगभग 14 वर्ष, निवासी बीरा कसौधन तहसील हडीया जनपद प्रयागराज संबंध आनंदमठ प्रयागराज, ब्राह्मण कुमार को रजादेपुर मठ का उत्तराधिकारी घोषित किया गया। मठ की परंपरा के अनुसार इनका नाम शिव सागर भारती का उद्घोष हुआ।
वहीं उत्तराधिकारी के चयन को लेकर विवाद के मद्देनजर मौके पर पर्याप्त पुलिस भी तैनात रहे।
इस मौके भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, घनश्याम पांडे, चंद्रशेखर सिंह, योगेंद्र नायक, कंद किशोर दुबे , गीता पुजारी सहित सैकड़ों महिला पुरूष मौजूद रहे।

और नया पुराने