आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तगण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 16.07.21 को प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर मय हमराह द्वारा बिन्द्राबाजार तिराहा पर मौजूद थे कि मुखबीर खास से सूचना मिली कि दो वाहन चोर चोरी का पिकप लेकर फरिहा के तरफ से आ रहे है यदि जल्दी किया जाय तो वाराणसी आजमगढ मार्ग पर फरिहा मोड पर पकडे जा सकते है इस सूचना पर विश्वास करके तत्काल वाराणसी आजमगढ मार्ग फरिहा मोड पर हम सभी लोग पहुचे कुछ देर बाद फरिहा के तरफ से एक चार पहिया वाहन पीकप आते हुए दिखाई दी पास आने पर पीकप को रोका गया तो चालक गाडी को पीछे मोडकर तेजी से भागना चाहा कि वही पर हमराही कर्मचारी की मदद से पकड लिया गया किन्तु चालक सीट पर बैठा व्यक्ति तेजी से गाडी से उतर कर भागने लगा जिसका पीछा किया गया किन्तु अन्धेरे का फायदा उठा कर भाग गया एक व्यक्ति को पीकप सहित पकड लिया गया पकड़े गये ब्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अखिलेश उर्फ राजेश यादव S/O चन्द्रबली यादव सा0 सेमरा थाना निजामाबाद आजमगढ बताया पकडे गये व्यक्ति की जामा तलाशी ली गयी तो उसके पहने हुए जिन्स के बाये फेटे से एक अदद कट्टा व दाहिने जेब से 2 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर बरामद हुआ अभियुक्त का यह कार्य धारा 411/413/414 IPC व 3/25 A.ACT का अपराध पाकर कारण गिरफ्तारी बता कर अभियुक्त को समय 00.25 बजे हिरासत मे लिया गया वाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
पूछताछ विवरण - कड़ाई से पूछताछ पूछ ताछ करने पर पहले तो हिला हवाली किया किन्तु सख्ती से पूछ ताछ करने पर बताया कि साहब अपने दोस्त के साथ मिलकर वाहनो की चोरी करते है और उसी को बेचकर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते है पकडे गये पीकप के सम्बन्ध मे पूछने पर बताया कि साहब हम लोग इस पिकअप को बछरावा रेलवे स्टेशन जनपद रायबरेली से दिनांक 8/9/.7.21 को चोरी किये थे तब से लाकर भाडा पर चलाकर पैसा कमा रहे थे कि आप लोग पकड लिये
आपराधिक इतिहास....
मु.अ.स. 665/13 धारा 41/109 सीआरपीसी थाना कोतवाली आजमगढ़
मु.अ.स. 66/14 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना रानी की सराय आजमगढ़
मु.अ.स. 56/14 धारा 302 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
मु.अ.स. 94/14 धारा 2/ 3(1) यू.पी. गैगेस्टर एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण.........
1- अखिलेश यादव उर्फ राजेश उर्फ चफनू यादव पुत्र चन्द्रबली यादव निवासी सेमरा थाना निजामाबाद आजमगढ़ हाल पता ग्राम सिधौनी थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
बरामदगी...........
1- एक अदद पीकप चोरी की
2- एक अदद कट्टा 315 बोर 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीम......
ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर आजमगढ़
व.उ.नि. नवल किशोर सिंह थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
हे0 का0 इन्द्रपाल यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 संतोष मिश्रा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 उदयभान गुप्ता थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का. अनूप रावत थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
