आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-तहबरपुर
आज़मगढ़। थाना तहबरपुर के एक गाँव के एक व्यक्ति द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि वादी की पुत्री को बृजेश गौड़ पुत्र रामसूरत गौड़ निवासी महुवार थाना तहबरपुर आजमगढ़ द्वारा दिनांक 17.07.2021 को समय करीब 4 बजे भोर में शौच के लिए गयी थी पुत्री को भगा ले गया है, इस सूचना पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 निरंकार गिरी द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी तहबरपुर को निर्देशित किया गया जिसके क्रम में दिनांक 26.07.2021 को प्र0नि0 शत्रुघ्न कुमार मय हमराह द्वारा तलाश वाँछित अपराधी व पेण्डिंग विवेचना में तिरंगा तिराहा महुवार के पास मामूर थे। कि तत्समय सूचना प्राप्त हुई की मु0अ0सं0 54/21 उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद आरोपी बृजेश गौड़ पुत्र रामसूरत गौड़ निवासी महुवार, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ पिड़िता के साथ इस समय सोफीपुर चौराहे पर मौजूद है। कही जाने की फिराक में किसी साधन का इन्तजार कर रहा है। यदि जल्दी किया जाय तो दोनो पकड़े जा सकते है। मुखबीर की सूचना पर विश्वास करके मुखबीर की सूचना से हमराही कर्मचारीगण को अवगत कराते हुए बगल में ही स्थित व्यपहृता के घर उसको माता पिता को सूचना देते हुए मय मुखबीर मय हमराह कर्मचारीगण को साथ लेकर सोफीपुर चौराहे पर पहुँचे मुखबीर द्वारा दूर से ही इशारा करके बताया कि गोमटी के पास खड़ा लड़का बृजेश है। तथा उसके बगल में जो लड़की खड़ी है वही पिड़िता है। नजदीक पहुँचकर नाम पता तस्दीक करते हुए अभियुक्त बृजेश गौड़ उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 09.30 बजे वाजफ्ता वकायदा गिरफ्तारकिया गया। तथा व्यपहृता / पिड़िता को बरामद किया गया। बरामदगी के समय पूर्व में दी गयी सूचना के आधार पर पीड़िता के माता पिता मौके पर आ गये थे। जिन्हे गिरफ्तारी व बरामदगी से अवगत कराया गया। तथा अभियुक्त के गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के माता माला देवी को उचित माध्यम दिया गया।अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतुमा0 न्यायालय भेजा जा रहा हैं।
पूछताछ का विवरण- बृजेश गौंड उम्र 20 वर्ष पुत्र रामसूरत गौंड ग्राम महुवार थाना तहबरपुर आजमगढ़ से उपरोक्त घटना में शामिल होने के बारे में पूछने पर घटना मे शामिल होने के इन्कार कर रहा है । जुर्म के बारे में बताने पर अपनी सफाई जरिये अधिवक्ता मा0 न्यायालय में देना बता रहा है ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1- मु0अ0सं0 54/21 धारा 363,366,504 भादवि थाना तहबरपुर, आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- बृजेश गौड़ पुत्र रामसूरत गौड़ निवासी महुवार थाना तहबरपुर आजमगढ़
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 निरंकार गिरी थाना तहबरपुर, आजमगढ़
2.का0 राहुल कुमार गुप्ता थाना तहबरपुर, आजमगढ़
3. म0का0 संजू थाना तहबरपुर, आजमगढ़
