आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री गांधी पीजी कॉलेज मालतारी आशीष यादव को समाजवादी पार्टी के समाजवादी छात्र सभा का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।
इस दौरान आशीष यादव ने कहा कि मैं आभारी हूं कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमें पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने आजमगढ़ के छात्र नेताओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। मैं यह विश्वास दिलाता हूं की पार्टी को आगे बढ़ाने के साथ ही मैं अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आशीष यादव ने जनपद के सभी समाजवादी नेताओं और पदाधिकारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का दिया हुआ सम्मान जनपद के सभी लोगों के सहयोग से ही मिला है। सभी लोगों ने अनवरत हमारा सहयोग किया है आगे उम्मीद करूंगा कि ऐसे ही अपना आशीर्वाद और सहयोग बनाए रखें। मैं पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर समाजवादी पार्टी से लोगों को जोड़ने का प्रयास करूंगा। युवाओं के अंदर जागृत पैदा कर 2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
