आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर यादव ने अपने पिता स्व० शिवदत्त यादव माता स्व० भूलनी देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित करते हुए संयुक्त रुप से छठी पुण्यतिथि मनाई।
18जुलाई 2021 को अपने आवास पर बड़े गांव पूनापार में इस पुण्यतिथि में समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बिरहा कलाकार अशोक लाल यादव गायिका सरोज सरगम बिग गंगा सरगम की कलाकार अपने गीतों के माध्यम से दोनों कलाकारों ने समा बांध दी।
इस दौरान समाजवादी शंकर यादव ने कहा कि- भगवान से बड़ा माता-पिता होते हैं मैं आज के युवा पीढ़ी और अपने बड़े लोगों से यही निवेदन करता हूं कि जब तक माता-पिता जिंदा है उनकी सेवा करनी चाहिए क्योंकि उंगली पकड़ के चलना माता पिता सिखाते हैं माता-पिता से बढ़कर कोई देवी देवता नहीं होता है हर साल मैं अपने माता-पिता की पूर्णतिथ 18 जुलाई को मनाता हूँ।सभी को माता-पिता का आदर व सम्मान करना चाहिए। भगवान ना मंदिर में मिलता है ना गिरजाघर में ना मस्जिद में भगवान माता पिता के चरणों में मिलता है। माता-पिता जिसके साथ है उसके साथ सारी शक्तियां साथ हैंआप माता-पिता का सम्मान करेंगे आदर करेंगे उनकी सेवा करेंगे तो आप कभी जीवन में दुखी नहीं रहेंगे और आगे ही बढ़ते जाएंगे जो लोग माता पिता की सेवा नहीं करते हैं आजीवन दुखी रहते हैं। जब हम छोटे रहते हैं तो रात में जब पेशाब कर देते हैं तो माँ गीले बिस्तर पर सोती है और हमें अपने आंचल में छुपा कर सुलाती है और पिता सारी झंझावात को जलते हुए हमें समाज में रहने के लिए छांव देते है।
इस मौके पर यशवंत सिंह, त्रिलोकी यादव, सत्यनारायण यादव श्रीराम यादव अश्रि्वनी कुमार यादव सपा नेता आनंद यादव, विजय यादव, शेरू, अरविंद त्रिपाठी, आशा पटेल, शशांक यादव, पत्रकार वीर सिंह, जीवन कश्यप अवनी ध्यानचंद आदि लोग मौजूद थे, सभी लोगों ने नेताजी के माता पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए पुण्यतिथि मनाई।



