आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर भतखोरी (चुंनहवा) में स्थित निजी हॉस्पिटल पर ऑपरेशन के दौरान जच्चा की मौत हो गयी जबकि बच्चा सकुशल निकाला गया है। लड़की के पिता के आरोप पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही मृतिका के पिता विजय कृष्ण राय निवासी हरैया ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति व निजी हॉस्पिटल की मिलीभगत से पुत्री की मौत ऑपरेशन के दौरान हो गई। जबकि 2 साल पूर्व 3 नवंबर 2019 को अंकिता राय पुत्री विजय कृष्ण राय निवासी हरैया का प्रेम विवाह विवेक पांडेय पुत्र महेंद्र नाथ निवासी जोत पुरुषोत्तमपुर से हुआ था। जो अपने घर पर वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे थे उनकी पत्नी अंकिता को प्रथम डिलीवरी होनी थी जो पास में स्थित शिव क्लिनिक मोहम्मदपुर भतखोरी पर ले गए। जहां डॉ एके शर्मा ने बच्चे को निकालने के लिए ऑपरेशन की बात कही जिस पर 17 जुलाई दिन शनिवार रात्रि 11:00 बजे ऑपरेशन के उपरांत एक पुत्री पैदा हुई।
ऑपरेशन के उपरांत 18 जुलाई दिन रविवार को सुबह 4:00 बजे नवविवाहिता की मौत हो गई। वही नवजात बच्ची सकुशल है। मौत के बाद अपने घर ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि सूचना पर पहुंचे विजय कृष्ण राय ने अपनी पुत्री की मौत का आरोप उसके पति व निजी क्लिनिक के मिलीभगत पर लगाया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। वही विवेक पांडे अपने दो भाइयों में सबसे छोटे हैं तो मृतक अंकिता अपनी पांच बहनों में दूसरे नंबर पर थी दोनों का विवाह घर की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह हुआ था। वही उसकी मौत पर उसकी मायका व ससुराल में कोहराम मच गया सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।