आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
मुख्यमंत्री को आने की मांग पर अड़ी महिलाएं।
समाजवादी पार्टी ने किया धरने का समर्थन।
आजमगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं का दूसरे दिन भी धरना जारी है ।जहां पर राजनीतिक पार्टियों के तमाम दिग्गज नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।वही आज समाजवादी पार्टी के सगड़ी विधानसभा के वरिष्ठ नेता शंकर यादव आज धरना स्थल पर पहुँचे, और धरने का समर्थन करते हुए धरना कहा कि पलिया के ग्रामीणों को जल्द से जल्द न्याय नहीं मिला, तो मेरे द्वारा बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा, वही पीड़ित महिलाओं के अगल बगल के गांव की दर्जनों महिलाओं द्वारा धरना प्रदर्शन कर पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। महिलाओं और ग्रामीणों की मांग हैकि रौनापार के थाना प्रभारी समेत समस्त पुलिसकर्मियों पर दलित उत्पीड़न व लूटपाट महिलाओं के साथ छेड़छाड़ अभद्रता आदि का मुकदमा दर्ज कर इन्हें निलंबित किया जाए और संपत्ति का मुआवजा दिया जाए ।पुलिस द्वारा किए गए उत्पीड़न दंडात्मक कार्रवाई एवं छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया जाए साथ ही साथ घटनास्थल पर मुख्यमंत्री स्वयं आकर देखें कि दलितों के साथ कितना बड़ा उत्पीड़न किया जा रहा है।जबकि मामला कुछ और है और पुलिस द्वारा इसे दूसरा मोड़ दिया जा रहा है। पीड़ितों के ऊपर ही कार्रवाई की जा रही है।



