आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत साफ सफाई का कार्यक्रम जगह जगह पर अभी भी जारी है सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी गांव में साफ सफाई की गई साथ ही लोगों को संचारी रोग से बचाव के उपाय भी सुझाए गए इस दौरान जगह-जगह दवाइयों का छिड़काव किया गया और साथ ही साफ सफाई भी की गई कूड़े कचरे के ढेरों को साफ किया गया जहां घास फुस उग गए थे वहां पर छिड़काव किया गया।इसके अलावा ग्रामीणों को बचाव के उपाय के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया कि किस तरह से वह रोगों से बचाव कर सकते हैं।
