आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कुर्बानी पर्दे के आड़ में की जाय, कहीं से नही मीलनी चाहिए शिकायत
सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए त्योहार।
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली पर सोमवार को शान्ति समिति की बैठक देर शाम उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिससे बताया गया कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण एव शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। बकरीद के त्यौहार पर मस्जिदों में 5 से ज्यादा लोगों द्वारा नमाज नहीं अदा की जाएगी ।कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा एवं कुर्बानी के दौरान खुले में कुर्बानी ना की जाए ।बल्कि पर्दे की आड़ में कुर्बानी की जाए ।वही उपजिलाधिकारी सगड़ी ने कहा कि किसी भी दशा में कहीं पर भीड़ इकट्ठा नहीं होनी चाहिए ।त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाएं साथ ही साथ कावड़ यात्रा भी इस वर्ष नहीं निकाली जाएगी।जिसके लिए शासन द्वारा पूर्ण रूप से कावड़ यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
वहीं कुछ लोगों ने कुर्बानी के दौरान 21,22 व 23 को कस्बा में कुर्बानी को लेकर सवाल खड़ा किया कि 3 दिन के कुर्बानी के लिए कस्बों में जहां कुर्बानी की जानी है उन स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदे जाय जिससे कि कुर्बानी के बाद उठ रही बदबू को रोका जा सके। जिस पर उप जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी से बात कर आवश्यक दिशा निर्देश देने की बात कही। वही क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला ने सभी से अपील की कि शांति सद्भाव पूर्ण रूप से त्योहार मनाएं जहां भी भीड़ इकट्ठा हो और किसी प्रकार की कोई समस्या खड़ी हो तो तत्काल उच्चा अधिकारियों को सूचित करें जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।कस्बा के नेहाल मेहंदी ने कहा कि हमारे जीयनपुर कस्बा में कभी भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई है हमेशा ही हिंदू मुस्लिम भाईचारे की तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में समस्त त्योहारों का आयोजन किया जाता है और इस वर्ष भी सौहार्द पूर्ण रूप से ही आयोजन किया जाएगा ।इस दौरान कोतवाल हेमेंद्र कुमार सिंह, एसआई चंद्रशेखर यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, मोनू सिंह, अरसद खान, अनीसुर्रहमान अनीस, पारसनाथ तिवारी, मेवा यादव, दीपक मद्धेशिया, भुअर यादव, गुलाम सरवर, अंशु कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
आज़मगढ़: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत की गई साफ सफाई।
आज़मगढ़: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत साफ सफाई का कार्यक्रम जगह जगह पर अभी भी जारी है सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी गांव में साफ सफाई की गई साथ ही लोगों को संचारी रोग से बचाव के उपाय भी सुझाए गए इस दौरान जगह-जगह दवाइयों का छिड़काव किया गया और साथ ही साफ सफाई भी की गई कूड़े कचरे के ढेरों को साफ किया गया जहां घास फुस उग गए थे वहां पर छिड़काव किया गया। इसके अलावा ग्रामीणों को बचाव के उपाय के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया कि किस तरह से वह रोगों से बचाव कर सकते हैं।
थाना जहानागंज
जहानागंज: अपहरण कर दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: दिनांक 14.07.2021 को वादी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0- 159/2021 धारा 363 भादवि बनाम मो0न0- 7309xxxxxx के धारक शोहराब पुत्र मो0 लुकमान निवासी ग्राम सकुराबाद बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । इसी क्रम में दिनांक 18.07.2021 को लड़की को बरामद कर उसके बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 366.368,376,120B भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। दौराने विवेचना अभियुक्त हामिद अन्सारी पुत्र जौहर अन्सारी ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित ,ईनामिया ,गैगेस्टर की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में मु0अ0सं0 159/2020 धारा 363/366/368/376/120 बी भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1-शोहराब पुत्र मो0 लुकमान निवासी ग्राम सकुराबाद बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ 2- हामिद अन्सारी पुत्र जौहर अन्सारी ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को आज दिनांक 19.07.2021 को वरिष्ठ उ0नि0 तौफिक अहमद मय हमराह हे0का0 अवधेश प्रसाद ,का0 मितिश कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त दोनो अभियुक्तो को साई ढाबा (बनकटा मुस्तफाबाद) से समय करीब 10.45 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरणः- शोहराब पुत्र मो0 लुकमान ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष बदरियाफ्ता जुर्म इकबाल कर बता रहा है कि साहब नेहा (काल्पनिक नाम) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ मेरे साथ जूनियर हाईस्कूल तुलसीपुर मे पढी थी उसके बाद वह लखनऊ पढ़ने के लिये चली गयी । आज से लगभग 6 माह पहले मेरी मुलाकात नेहा से कस्बा जहानागंज में हुई और वही पर बातचीत हुई और हम दोनो एक दूसरे का नम्बर ले लिये और मोबाईल से बातचीत होने लगी और हम दोनो आपस मे प्रेम करने लगे साहब मै नेहा से कहा कि चलो शादी कर लेते है और मै नेहा से बातचीत करके अकेले जबलपुर चला गया और बाद में मोबाईल से दिनांक 14.7.2021 को नेहा को अपने पास जबलपुर बुला लिया जबलपुर में पहले से मेरा दोस्त हामिद अन्सारी पुत्र जौहर अन्सारी ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ रहता था मै उसी के पास चला गया और मुझे तथा नेहा को अपने पास रख लिया और हम तीनो लोग जबलपुर से इन्दौर पहुंचे और वही पर एक होटल में हामिद अन्सारी कमरा लिया एक कमरे में मै तथा नेहा रात में पति पत्नी की तरह से रहे तथा दूसरे कमरे मे हामिद अन्सारी सोने के लिये चला गया इसके बाद सूचना मिली कि नेहा के पिता जी थाना जहानागंज में मुकदमा लिखवा दिये है तो हम तीनो लोग इंदौर से वापस लौटकर आजमगढ़ में वकील से राय मशविरा के लिये आये और मन्दे बाजार मे हम दोनो लोगो दिनांक 18.7.2021 को पुलिस को देखकर भाग गये साहब भविष्य में दुबारा गलती नही करूगां ।
पूछ-ताछ विवरणः- हामिद अन्सारी पुत्र जौहर अन्सारी ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष बदरियाफ्त बता रहा है कि साहब मै काफी गरीब आदमी हूँ मै हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता हूँ सोहराब अन्सारी पुत्र मो0 लुकमान ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ मेरा काफी घनिष्ठ मित्र है मो0 शोहराब अन्सारी ने फोन कर बताया कि मै नेहा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ से प्यार करता हूँ और मै नेहा को लेकर तुम्हारे पास आने वाला हूँ तुम मेरी मदद कर देना और रहने के लिये व्यवस्था कर देना मै शोहराब अन्सारी की सूचना पाकर हैदराबाद से जबलपुर आ गया और जबलपुर में ही शोहराब अन्सारी मुझसे मिला और हम दोनो वही पर थे तब तक नेहा भी जबलपुर पहुंच गयी और हम तीनो लोग इंदौर पहुच गये और इंदौर में मैने एक होटल मे दो कमरा ले लिया होटल का नाम नही जानता हूँ एक कमरे में नेहा व शोहराब अन्सारी सो गये और मै दूसरे कमरे में सो गया बाद में जानकारी मिली कि नेहा के पिता जी मुकदमा लिखवाये है तो हम तीनो लोग वकील से राय मशविरा के लिये आजमगढ़ आ गये और मन्दे में पुलिस को देखकर मै तथा शोहराब अन्सारी भाग लिये साहब मेरी यही गलती है कि शोहराब अन्सारी व नेह को होटल मे कमरा दिलवा दिया मुझे बचा लिजिये भविष्य मे ऐसा दुबारा गलती नही करूंगा ।
पंजीकृत अभियोगः
मु0अ0स0 159/20 धारा 363/366/376/368/120बी भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्तः
1- शोहराब पुत्र मो0 लुकमान ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
2- हामिद अन्सारी पुत्र जौहर अन्सारी ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः
1-व0उ0नि0 तौफिक अहमद
2-हे0का0 अवधेश प्रसाद
5-का0 मितिश कुमार
थाना- जीयनपुर
जीयनपुर: गैंगेस्टर में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी के आदेश/चलाये जा रहे अभियान वाँछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह मय हमराह का0 शशांक मिश्रा, का0 राहुल सिंह, का0 निलेश प्रताप सिंह, म0आ0 शिवनी सिंह, म0आ0 शालिनी सिंह के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन मे मामूर थे की उ0नि0 अखिलेशचन्द्र पाण्डेय को तलब कर वांछित अपराधी के घर दविश हेतु रवाना होकर रात्रि गस्त करते हुए मु0अ0सं0 187/2021 धारा 3(1) यू0पी0 गै0एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अरशद उर्फ बहुधा पुत्र एकलाख निवासी ग्राम कुरैशनगर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के घर पर दविश दी गयी, अभियुक्त अरशद उर्फ बहुधा उपरोक्त घर पर मौजूद मिला, नाम पता तस्दीक होने पर कारण गिरफ्तारी बताते हुये बजाफ्ता बाकायदा समय करीब 04.35 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अरशद उर्फ बहुधा पुत्र एकलाख निवासी ग्राम कुरैशनगर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 56/2021 धारा 307/34 IPC थाना जीयनपुर
2. मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 57/2021 धारा 411/413/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना जीयनपुर
3. मु0अ0सं0 187/2021 धारा 3(1) उ0नि0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. SHO हिमेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 शशांक मिश्रा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 राहुल सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 नीलेश प्रताप सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. म0आ0 शिवानी सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
6. म0आ0 शालिनी सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 22 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन हेतु समय सारणी निर्गत की गयी है।
आजमगढ़ 19 जुलाई-- जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया है कि उ0प्र0 शासन द्वारा शैक्षिक सत्र 2021-22 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत कक्षा 09-10 की कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लाक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन हेतु समय सारणी निर्गत की गयी है।
उन्होने बताया कि 20 जुलाई 2021 से 12 अगस्त 2021 तक प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए, आनलाईन आवेदन करने की कार्यवाही जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके प्रमाणित करना। 13 अगस्त से 08 सितम्बर 2021 तक सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों में स्वीकृत सीटों की संख्या की प्रमाणिकता को शत प्रतिशत आनलाईन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना। 23 जुलाई से 23 अगस्त 2021 तक छात्र/ छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन किया जाना। (छात्र/छात्राओं हेतु 20 जुलाई 2021 से 12 अक्टूबर 2021 तक अनवरत जारी रहेगा।), छात्र द्वारा आनलाईन आवेदन पूर्ण करने तथा फाइनल प्रिण्ट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसों में छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को सूचना विज्ञान केन्द्र लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति के पोर्टल पर स्टूडेण्ट सेक्शन में प्रदर्शित किया जाना। आवेदन पत्र भरने के 04 दिन के अन्दर विलम्बतम 27 अगस्त 2021 तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन ओवदन पत्र की हार्डकापी समस्त वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किया जाना तथा 26 जुलाई से 31 अगस्त 2021 तक छात्र/छात्रा द्वारा आनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं सलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का शिक्षण संस्था द्वारा मिलान किया जाना एवं आनलाईन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करना है। (नोट- 26 जुलाई 2021 से 31 अगस्त 2021 तक संस्था से अग्रसारित सही नवीनीकरण के छात्र/छात्राओं के डाटा को 01 अक्टूबर 2021 को भुगतान हेतु डाटा सम्मिलित किया जायेगा।)
शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना है।
आजमगढ़ 19 जुलाई-- जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लाक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन हेतु समय सारणी निर्गत की गयी है।
उन्होने बताया कि 15 जुलाई 2021 से 10 अगस्त 2021 तक प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग के माध्यम से किया जाना, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायंे भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना। समस्त संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार पूर्णाक (समेस्टर की दशा में दो समेस्टर के अंको को मिलाते हुए) पाठ्यक्रमवार ऐफिलियेटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय के नाम आदि सुचनाओं को अंकित/अद्यतन करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना। 11 अगस्त से 03 सितम्बर 2021 तक प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं अन्य एफिलियेटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11-12 हेतु) द्वारा शिक्षण संस्था पाठ्यक्रम/पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित करना तथा उसकी प्रमाणिकता को आनलाईन सत्यापित करना। 04 सितम्बर से 22 सितम्बर 2021 तक प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं अन्य एफिलियेटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार एवं अंकित फीस आदि की प्रमाणिकता की सम्बन्धित शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा आनलाईन सत्यापित करना तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के सहयोग से सभी संस्थानों के प्रकार, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटांे की संख्या एवं फीस विवरण (विश्वविद्यालय/ एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा लाक की गयी सीटों की संख्या एवं फीस से अधिक लाॅक न की जाय) आनलाईन लॉक किया जाना एवं जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति से पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सक्षम स्तर से अनुमोदित सीटों की संख्या तथा सत्यापित फीस का आनलाईन प्रारूप पर अनुमोदन प्राप्त करना। 20 जुलाई 2021 से 28 अगस्त 2021 तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन किया जाना। (छात्र/छात्राओं हेतु 20 जुलाई 2021 से 21 अक्टूबर 2021 तक अनवरत जारी रहेगा।), छात्र द्वारा आनलाईन आवेदन पूर्ण करने तथा फाइनल प्रिण्ट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसों में छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों (हाईस्कूल/ इण्टरमीडिएट रोल नम्बर तथा आय, जाति प्रमाण पत्र का क्रमांक तथा आवेदन का क्रमांक) को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति के पोर्टल पर स्टूडेण्ट सेक्शन में प्रदर्शित किया जाना। आवेदन पत्र भरने के 04 दिन के अन्दर विलम्बतम 01 सितम्बर 2021 तक आनलाईन ओवदन पत्र की हार्डकापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना तथा 22 जुलाई 2021 से 07 सितम्बर 2021 तक छात्र/छात्रा द्वारा आनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का शिक्षण संस्था द्वारा मिलान किया जाना एवं आनलाईन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करना है। (नोट -22 जुलाई 2021 से 07 सितम्बर 2021 तक संस्था से अग्रसारित सही नवीनीकरण के छात्र/छात्राओं के डाटा को 01 अक्टूबर 2021 को भुगतान हेतु डाटा सम्मिलित किया जायेगा।)
दिव्यांगजनों के लिए विकास खण्ड स्तर पर वृहद चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।
आजमगढ़ 19 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दिव्यांगजनों को मुख्य धारा से जोडने के लिए ‘‘दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग‘‘ द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार एवं दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान करने उद्देश्य से विकास खण्ड स्तर पर वृहद चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।
आयोजित होने वाले चिन्हांकन शिविर में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण जैसे-ट्राइसाईकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, श्रवण यंत्र, वाकर, अन्ध छड़ी, बनावटी अंग कैलिपर्स, कृत्रिम हाथ कृत्रिम पैर आदि का चिन्हांकन किया जायेगा।
शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना योजनान्तर्गत दिव्यांग दम्पत्ति को शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से लाभान्वित करने हेतु चिन्हांकन किया जायेगा। शल्य चिकित्सा योजनान्तर्गत ऐसे दिव्यांग बच्चे जो पोलियो करेक्टिव सर्जरी कराने हेतु इच्छुक हो, उनका चिन्हांकन कर निःशुल्क करेक्टिव सर्जरी करायी जायेगी। इसी के साथ ही ऐसे दिव्यांग बच्चे जिनकी आयु 0-5 वर्ष तक है, जो श्रवण बधिर है, उनके काॅक्लियर इम्प्लांट हेतु चिन्हांकन किया जायेगा।
जे0ई0एस0/जेई0 (संचारी रोग) अभियान के अन्तर्गत ऐसे दिव्यांगजन जो संचारी रोग से पीड़ित है, उनका चिन्हीकरण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किया जायेगा। इसी के साथ ही ऐसे दिव्यांगजन एवं कुष्ठजन जो पेंशन योजना से वंचित है, उनको पेंशन योजना से लाभान्वित कराने हेतु चिन्हीकरण किया जायेगा। यू0डी0आई0डी0 प्रोजेक्ट योजनान्तर्गत सभी दिव्यांगजनों को यू0डी0आई0डी0 कार्ड निर्गत करने हेतु आवेदन कराया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 19 जुलाई को विकास खण्ड पल्हनी, 20 जुलाई को सठियांव, 22 जुलाई को जहानागंज, 23 जुलाई को मेंहनगर, 26 जुलाई को पल्हना, 27 जुलाई को बिलरियागंज, 28 जुलाई को महराजगंज, 29 जुलाई को हरैया, 30 जुलाई को अजमतगढ़, 02 अगस्त को तहबरपुर, 03 अगस्त को मिर्जापुर, 04 अगस्त को रानी की सराय, 05 अगस्त को मुहम्मदपुर, 06 अगस्त को ठेकमा, 07 अगस्त को लालगंज, 09 अगस्त को तरवां, 10 अगस्त को अतरौलिया, 11 अगस्त को कोयलसा, 12 अगस्त को अहिरौला, 13 अगस्त को फूलपुर, 16 अगस्त को पवई तथा दिनांक 18 अगस्त 2021 को विकास खण्ड मार्टीनगंज में शिविर का आयोजन किया जायेगा।
उक्त चिन्हांकन शिविर में दिव्यांगजनों के आवश्यक दस्तावेज/अभिलेख में अपने साथ आवेदक की दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम न हो। (मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र), यू0डी0आई0डी0कार्ड0, आवेदक की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र के लिए रू0 46080 तथा शहरी क्षेत्र के लिए रू0 56460 से अधिक न हो। (मा0 सांसद, मा0 विधायक, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत किया गया हो), आवेदक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का होने पर जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदक के आधार कार्ड की छायाप्रति तथा एक पासर्पोट आकार का नवीन फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है।
घाघरा नदी में बाढ़ के जल स्तर की सूचना जानिए अपडेट।
आजमगढ़ 19 जुलाई-- घाघरा नदी में बाढ़ के जल स्तर की सूचना के अनुसार आज उल्टहवा में महुला बांध, स्माइलपुर में गढ़वल बांध तथा गांगेपुर में गेज स्थल पर घाघरा नदी का पानी नही है तथा बरदहुआ नाला पर घाघरा नदी का पानी 70.58 गेज एवं डिघिंया नाला पर घाघरा नदी का पानी 69.92 गेज के साथ बढ़ाव पर है। इसी के साथ ही टौंस बांध के सेन्ट्रल गेज स्थल पर 66.390 गेज के साथ टौंस नदी का पानी स्थिर है। उक्त जानकारी इन्चार्ज, बाढ़ नियन्त्रण कक्ष आजमगढ़ ने दी है।
नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ-ग्रहण एवं क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक बुलाये जाने का निर्देश।
आजमगढ़ 19 जुलाई-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के उपरान्त क्षेत्र पंचायतो का संघटन, नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ-ग्रहण एवं क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक बुलाये जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त शपथ दिनांक 20 जुलाई 2021 को दो पाली, प्रथम पाली 11.00 बजे एवं द्वितीय पाली 2.00 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
उपरोक्त शासनादेश के अनुसार 20 जुलाई 2021 को उ0प्र0 क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (अध्यक्ष या प्रमुख आदि के पद की शपथ ) नियमावली 1994 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार निर्धारित प्रारूप पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य को शपथ दिलायी जानी है तथा उसी तिथि को क्षेत्र पंचायत की बैठक भी आहूत किये जाने का निर्देश है।
उक्त कार्यो के सम्पादन हेतु उ0प्र0 क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (अध्यक्ष या प्रमुख आदि के पद की शपथ) नियमावली 1994 के 3 (2) में निहित अधिकारों के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट ने पूर्वान्ह 11ः00 बजे से शपथ दिलाने हेतु विकास खण्ड पल्हनी के लिए उप जिलाधिकारी सदर वागीश कुमार शुक्ला, सठियांव के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, मिर्जापुर के लिए उप जिलाधिकारी निजामाबाद राजीव रत्न सिंह, अहिरौला के लिए परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह, कोयलसा के लिए उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर अरविन्द कुमार सिंह, हरैया के लिए उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार आईएएस, फूलपुर के लिए उप जिलाधिकारी फूलपुर राघवेन्द्र सिंह, मार्टीनगंज के लिए उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज दिनेश कुमार मिश्र, लालगंज के लिए उप जिलाधिकारी लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव, मेंहनगर के लिए उप जिलाधिकारी मेंहनगर श्रीमती प्रियंका, पल्हना के लिए जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, बिलरियागंज के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी राम तथा अपरान्ह 2ः00 बजे से शपथ दिलाने हेतु विकास खण्ड जहानागंज के लिए उप जिलाधिकारी सदर वागीश कुमार शुक्ला, रानी की सराय के लिए उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्य, मुहम्मदपुर के लिए उप जिलाधिकारी मेंहनगर श्रीमती प्रियंका, अतरौलिया के लिए उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर अरविन्द कुमार सिंह, महराजगंज के लिए उप निदेशक कृषि संगम मौर्य, पवई के लिए उप जिलाधिकारी फूलपुर राघवेन्द्र सिंह, ठेकमा के लिए उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज दिनेश कुमार मिश्र, तरवां के लिए उप जिलाधिकारी लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव, तहबरपुर के लिए उप जिलाधिकारी निजामाबाद राजीव रत्न सिंह तथा विकास खण्ड अजमतगढ़ के लिए उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार आईएएस को नामित किया है।
समस्त कार्यक्रम सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर सम्पादित होगा। कार्यक्रम में समय-समय पर निर्गत कोविड प्रोटोकाल संबंधी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
भूजल सप्ताह 16 जुलाई से 12 जुलाई के क्रम में ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई।
आजमगढ़ 19 जुलाई-- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब आजमगढ़ के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित भूजल सप्ताह 16 जुलाई से 12 जुलाई के क्रम में ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों एवं कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया।
कार्यशाला में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने छात्रों को जल संरक्षण के विषय में वीडियो और स्लाइड के माध्यम से विस्तार से बताया। उन्होने बताया कि 2021 की भूजल सप्ताह की थीम है, जल संरक्षण है संकल्प नहीं है इसका कोई विकल्प। पृथ्वी पर कुल उपलब्ध जल का 97 प्रतिशत जल खारा पानी है, मात्र 3 प्रतिशत जल ही उपयोग के लिए उपलब्ध है। इस 3 प्रतिशत जल का मात्र 30 प्रतिशत जल भूजल के रूप में उपलब्ध है, इस सीमित भूजल के असिमित दोहन से तथा केवल 8 प्रतिशत वर्षा जल का ही भूजल रिचार्ज के रूप में उपयोग होने से भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। दुनिया की कुल आबादी में भारत की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत है, जबकि दुनिया में कुल उपलब्ध जल में भारत के हिस्से में सिर्फ 4 प्रतिशत जल ही है। 2030 तक भारत में जल की मांग के मुकाबले सप्लाई आधी रह जाएगी, देश में कई शहरों में पानी की भारी कमी, जैसे चेन्नई, हैदराबाद इत्यादि के वजह से कई बड़ी कंपनियां अपना कारोबार समेट रही हैं। नीति आयोग के अनुमान के अनुसार जल संकट इसी तरह बरकरार रहा तो 2050 तक देश की जीडीपी 6 प्रतिशत तक गिर जाएगी।
छात्रों को बताया गया कि प्रधानमंत्री जी के आह्वाहन के तहत कैच द रैन के तहत बारिश का पानी जहां गिरे, जब गिरे उसे संरक्षित करना है। रैन वाटर हार्वेस्टिंग का उपयोग तथा खेत पर मेड़, मेड़ पर पेड़ लगा कर हम बारिश का पानी से भूजल रिचार्ज कर सकते हैं। हम दैनिक जीवन में पानी की बर्बादी रोक सकते हैं। छात्रों को यह भी बताया गया कि एक टपकती बूंद से 1 दिन में 4 लीटर पानी बर्बाद हो जाता है और 1 साल में यह लगभग 14000 लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। पानी की टंकी के ओवरफ्लो से 1 मिनट में 10 लीटर शुद्ध पानी बर्बाद हो जाता है, एक खुले नल से 6 लीटर प्रति मिनट पानी बर्बाद हो जाता है, 1 लीटर आरो का पानी बनाने में 4 लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। कृषि क्षेत्र में 1 किलो चावल की पैदावार होने में लगभग 3000 लीटर पानी का उपयोग होता है, 1 किलो चीनी में लगभग 5 हजार लीटर पानी का उपयोग होता है।
छात्रों ने शपथ लेते हुए कहा कि टंकी के जल को रोकने के लिए वाटर अलार्म लगाएंगे, खुले नल से काम न करके मग और बाल्टी से दैनिक जीवन के कार्य करेंगे, आरओ के वेस्ट वाटर का उपयोग पोछा लगाने, बर्तन धोने तथा 50 प्रतिशत नल का पानी मिलाकर पेड़ पौधों की सिंचाई करेंगे, कार और मोटरसाइकिल की धुलाई में बाल्टी और मग का उपयोग करेंगे। धान की तरह जहां संभव हो दलहन और तिलहन की फसल के लिए किसानों को समझाएंगे, ड्रिप इरिगेशन से किसान 70 प्रतिशत तक जल की बचत कर सकते हैं यह भी बताएंगे। छात्रों ने यह भी शपथ ली कि अपने घर में तथा बाहर कम से कम 5 लोगों को जागरूक करेंगे।
इस ऑनलाइन कार्यशाला में राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़, जीडी ग्लोबल स्कूल, सर्वोदय पॉलीटेक्निक के छात्र एवं छात्राएं, शिक्षकों सहित लघु सिंचाई विभाग के एई सुधाकर सिंह तथा सभी अवर अभियंता तथा भूगर्भ जल विभाग के हाइड्रोलॉजिस्ट आनंद प्रकाश, अवर अभियंता राशिद, रामाअवध आदि उपस्थित रहे।
आज़मगढ़: दलित परिवार का निःशुल्क लड़ेंगे मुकदमा-डाक्टर जगदीश प्रसाद
आजमगढ़: रौंनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में 29 जून को लड़की के विवाद में पुलिस के साथ देर शाम मारपीट के बाद पुलिस द्वारा गांव में तोड़फोड़ लूट पाट एव महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप जो परिवार ने लगाया है।हकीकत जानने के लिए सोमवार को पलिया गांव भारत सरकार के पूर्व डी जी हेल्थ जगदीश प्रसाद एवं सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट महमूद प्रसा ने पीड़ित परिवार से मिलकर पूरा घटनाक्रम लिया और बोले की जिस भी पुलिस के लोगों ने दलित परिवार के साथ इस तरह का कार्य किया है वह पूरी तरह से गैरकानूनी है। यह कहां का न्याय है कि किसी का घर तोड़ दिया जाए और महिलाओं से अभद्रतापूर्ण पव्यवहार किया जाय। परिवार से मिलकर उन्होंने दलितों पर हो रहे उत्पीड़न व कानून की जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग दोषी हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ही जाएगा साथ ही साथ जो लोग दलित परिवार के साथ अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किए हैं धारा 4 एससी एसटी एक्ट के तहत उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा और मुकदमा निशुल्क हम सब मिलकर लड़ेंगे और इस परिवार को न्याय दिलाकर दोषी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम करेंगे।
सादगी के साथ मनाई गई पूर्व विधायक स्वर्गीय सीपू सिंह की पुण्यतिथि नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि।
आज़मगढ़: पूर्व विधायक स्वर्गीय सर्वेश सिंह सीपू की आठवीं पुण्यतिथि जीयनपुर स्थित विधायक आवास पर सादगी के साथ मनाई गई। इसके साथ ही स्वर्गीय सीपू की हत्या के दौरान चार और लोगों की जान चली गई थी जिनको भी श्रद्धांजलि दी गई। परिवार के लोगों ने स्वर्गीय सीपू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिसमें स्व सीपू के बड़े भाई संतोष सिंह टीपू, स्व० सीपू की पत्नी विधायक बंदना सिंह और विधायक प्रतिनिधि नागेंद्र यादव रहे। इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों के साथ और भी करीबी लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक वंदना सिंह भावुक दिखी, नम आंखों से उन्होंने अपने पति को श्रद्धांजलि दी।
आपको बता दें 19 जुलाई 2013 को सुबह 9:25 पर कुछ बदमाशों ने उनके जीयनपुर आवास के सामने ही ताबड़तोड़ गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मामला उग्र हो गया था जिसमें पुलिस की गोलियों से चार और लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से अब तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रतिवर्ष 19 जुलाई को किया जाता है और पूर्व विधायक तो याद किया जाता है।
आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सात दिन में मांगे पूरी नहीं हुई तो होगी पंचायत शुरू।
आजमगढ़: रौनापार थाना के पलिया गांव में एक बार फिर से राजनीतिक मजमा जुटा। इस बार आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण यहां पर लाव लश्कर के साथ पहुंचे और सरकार को चेतावनी दी कि यहां पर दलितों के साथ बहुत जुल्म हुआ है। यह भी कहा कि जुल्म और ज्यादती जब ज्यादा होती है तो सब्र का बांध टूटता है।
सब्र का बांध टूटता है तो सैलाब आता है। इसके अलावा चन्द्रशेखर ने शासन प्रशासन को यहां अपनी मांगों को माने जाने के लिए 7 दिन का समय दिया और कहा कि अगर तय समय पर मांगे पूरी नहीं होती हैं तो पंचायत शुरू होगी। इस दौरान आजमगढ़ के सभी पीड़ित दलितों को यहां पर बुलाया जाएगा और यह पंचायत तब तक चलेगी जब तक कि उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं। रावण ने कहा कि आजमगढ़ में अब तक दलित उत्पीड़न के 5 बड़े मामले उनके संज्ञान में आए हैं। इसमें पलिया, चांदपट्टी, मुड़हर, गोधरा और इसके पहले प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या का है जिसमें वह खुद यहां पर आ चुके हैं। पलिया में जो हुआ वह सहन योग्य नहीं है। जिस प्रकार से प्रशासन के अधिकारियों ने यहां पर महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। उन को बेरहमी से पीटा गया। उनके अनाज में जहर मिलाया गया शीशे के टुकड़े मिलाए। चंद्रशेखर ने कहा कि जब भी कोई दलित आगे बढ़ता है तो उसको रोकने के लिए राजनीतिक व सामाजिक से शिकंजा कसना शुरू हो जाता है। चंद्रशेखर ने कहा कि पलिया मामले में जो भी दोषी अधिकारी हैं उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज होने चाहिए और जो पीड़ित हैं उनके ऊपर दर्ज मुकदमे वापस होने चाहिए। अगर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होंगे तो खुद चंद्रशेखर का नाम भी मुकदमे में शामिल किया जाना चाहिए और देखेंगे कि इन की जेल कितनी बड़ी है। जहां तक बहू बेटियों से गलत व्यवहार की बात है तो यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह किसी भी वर्ग की बहू बेटियों को गलत नहीं बोलते हैं तो सहेंगे भी नहीं। इसके बाद भी नहीं कोई माना तो उनकी सात पीढ़ियों को याद दिला देंगे। चंद्रशेखर रावण ने पलिया में जो तोड़फोड़ हुई उसपर पीड़ितों के लिए 5 करोड़ का मुआवजा भी मांगा।
सब्र का बांध टूटता है तो सैलाब आता है। इसके अलावा चन्द्रशेखर ने शासन प्रशासन को यहां अपनी मांगों को माने जाने के लिए 7 दिन का समय दिया और कहा कि अगर तय समय पर मांगे पूरी नहीं होती हैं तो पंचायत शुरू होगी। इस दौरान आजमगढ़ के सभी पीड़ित दलितों को यहां पर बुलाया जाएगा और यह पंचायत तब तक चलेगी जब तक कि उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं। रावण ने कहा कि आजमगढ़ में अब तक दलित उत्पीड़न के 5 बड़े मामले उनके संज्ञान में आए हैं। इसमें पलिया, चांदपट्टी, मुड़हर, गोधरा और इसके पहले प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या का है जिसमें वह खुद यहां पर आ चुके हैं। पलिया में जो हुआ वह सहन योग्य नहीं है। जिस प्रकार से प्रशासन के अधिकारियों ने यहां पर महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। उन को बेरहमी से पीटा गया। उनके अनाज में जहर मिलाया गया शीशे के टुकड़े मिलाए। चंद्रशेखर ने कहा कि जब भी कोई दलित आगे बढ़ता है तो उसको रोकने के लिए राजनीतिक व सामाजिक से शिकंजा कसना शुरू हो जाता है। चंद्रशेखर ने कहा कि पलिया मामले में जो भी दोषी अधिकारी हैं उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज होने चाहिए और जो पीड़ित हैं उनके ऊपर दर्ज मुकदमे वापस होने चाहिए। अगर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होंगे तो खुद चंद्रशेखर का नाम भी मुकदमे में शामिल किया जाना चाहिए और देखेंगे कि इन की जेल कितनी बड़ी है। जहां तक बहू बेटियों से गलत व्यवहार की बात है तो यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह किसी भी वर्ग की बहू बेटियों को गलत नहीं बोलते हैं तो सहेंगे भी नहीं। इसके बाद भी नहीं कोई माना तो उनकी सात पीढ़ियों को याद दिला देंगे। चंद्रशेखर रावण ने पलिया में जो तोड़फोड़ हुई उसपर पीड़ितों के लिए 5 करोड़ का मुआवजा भी मांगा।
जिलाधिकारी ने 07 नव नियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों को दिया नियुक्त पत्र।
आजमगढ़ 19 जुलाई-- प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 5, कालीदास मार्ग लखनऊ से नवनियुक्त युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों तथा 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्त पत्र वितरित किया गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने एनआईसी आजमगढ़ में जनपद के नव नियुक्त 07 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों में, अजय पटेल पुत्र बाबूराम पटेल ग्राम चिलबिली दान, जय विक्रान्त सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह ग्राम बंकीपुर, रवि प्रकाश यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव ग्राम व पोस्ट जमालपुर, अनुराग यादव पुत्र रामसहाय ग्राम व पो0 खण्डौरा, दीपक सिंह पुत्र मुन्ना सिंह ग्राम मोहम्मदपुर कोरड़ा, मनोज सरोज रामजियावन सरोज ग्राम व पो0 उबरपुर लखमीपुर तथा राणा प्रताप सरोज पुत्र राम दास ग्राम सुल्तानीपुर, को नियुक्ति पत्र वितरित किया। उक्त सभी नव नियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों की तैनाती जनपद जौनपुर में हुई है।
जिलाधिकारी ने उक्त सभी नव नियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नवागत सीएमओ ने संभाला पदभार।
आजमगढ़ 19 जुलाई 2021 -- नवागत सीएमओ डाॅ इन्द्र नारायण तिवारी ने आज अपराह्न में जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी का पद भार ग्रहण कर लिया । ज्ञात हो बीते शुक्रवार को डाॅ ए के मिश्र को शासन ने सीएमओ के पद से स्थानान्तरित करके वरिष्ठ परामर्शदाता मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ कर दिया था और जौनपुर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ इन्द्र नारायण तिवारी को जिले का सीएमओ बना दिया था ।
नये सीएमओ डाॅ तिवारी ने अपनी सेवा का लंबा कार्यकाल मिर्जापुर एवं जौनपुर में बिताया है वे जौनपुर में नगर स्वास्थ्य अधिकारी , जिला सर्विलांस अधिकारी , अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं , उन्होंने जनपद के सीएमओ का कार्यभार संभालने के बाद अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता कोरोना से आसन्न तीसरी लहर की तैयारी को बताया है साथ ही अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की भी समीक्षा करने की बात की है जो स्वास्थ्य कार्यक्रम गति नही पकड़ पाए है उनकी फिर से समीक्षा करके तेज करने पर जोर दिया है , डाॅ तिवारी ने जनपद की सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ़ की सौ फीसदी उपस्थिति पर विशेष जोर देते हुए कहा इसके साथ कोई समझौता नही होगा ।
उन्होंने कहा कि अभी आज मेरा प्रथम दिन है इसलिए अभी मुझे कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा जिससे मैं जिले को समझ सकूँ बाकी शेष प्राथमिकताएँ फिर मैं सभी विषयों से भिज्ञ होने के बाद ही तय करूँगा ।