आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
गावो के विकास का दिया मंत्र।
आज़मगढ़: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व मऊ नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन राना खातून ने शनिवार को सगड़ी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर निर्वाचित ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया।
साथ ही कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों के बीच पहुंची और उन्होंने बताया कि- कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी लोगों को साथ लेकर चलती है और गरीबों मजदूरों किसानों की लड़ाई लडती रहती है।असहायों गरीबों दलितों की सेवा में हमेशा बिना भेदभाव के तत्पर रहती है।
राना खातून ने सगड़ी क्षेत्र के कपारगढ़ के बीडीसी प्रमोद यादव, सुखमदत्त नगर के प्रधान सुनील कुमार , तिवारी पट्टी के प्रधान इनरू राम, देऊपुर कमालपुर के प्रधान रामवती देवी, बीडीसी देवदत्त प्रसाद , फरीदपुर की प्रधान बरती देवी, रसूलपुर की प्रधान दुलारी देवी, नरहन खास की प्रधान कुमारी अंजली सहित आधा दर्जन गांव के प्रधानों और बीडीसी सदस्य को सम्मानित कियाऔर हौसला अफजाई करते हुए कहा मेरा आशीर्वाद है कि आप लोग मेहनत और लगन से गांव की विकास करेंगे। साथ ही कांग्रेस की नीतियों से जुड़ने और पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने ने कांग्रेस पार्टी को क्षेत्र में पुनः जागृत करने के लिए डोर टू डोर अभियान शुरू किया।
उन्होंने कहा कि मजबूत कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है और वह उसे आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।
इस मौके पर बेचू यादव प्रदेश महासचिव भारत परिषद ,रमेशचंद्र, प्रदीप, अरविंद ,हरिवंश अशोक कुमार पूर्व जिला सचिव आदि लोग उपस्थित थे।




