आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-बिलरियागंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थो पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 26.08.2021 को उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना बिलरियागंज मय हमराहियान के तलाश वांछित/वारण्टी में जैगहा चौराहे पर मौजूद थे और ईगल मोबाइल के कर्मचारियों से वार्ता कर रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति बनकट की तरफ से जैगहा की ओर पैदल आ रहा है उसके पास नाजायज गांजा है । इस सूचना पर पुलिस टीम जैगहा से प्रस्थान कर शेखूपुर पुलिया के पास आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगे कि एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे हमराहीगण की मदद से शेखूपुर पुलिया से करीब 50 कदम की दूरी पर समय करीब 06.00 AM बजे पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम खुर्शीद अहमद पुत्र स्व0 जहीर अहमद निवासी भावापुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी से उसके पास लिए झोले से नाजायज गाँजा बरामद हुआ । गाँजा रखने का अधिकार पत्र मांगा गया तो दाखिने से कासिर रहा और अपनी गलती की बार बार माँफी मांगने लगा । झोले मे रखे गाँजे को तौला गया तो उसका वजन 01 किग्रा0 200 ग्राम मिला । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-137 /2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
खुर्शीद अहमद पुत्र स्व0 जहीर अहमद निवासी भावापुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-137 /2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ ।
बरामदगी
01 किग्रा0 200 ग्राम नाजायज गांजा ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1-उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
2- का0 जयराम यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3- का0 नितिन कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
4- का0 मन्टू शाह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
5-का0 राकेश तिवारी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
6-का0 अनिल यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
