आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
काम की धीमी गति पर बाढ़ खंड के अधिकारियों से जताई नाराजगी।
काम में लाएं तेजी नहीं तो होगी कार्रवाई।
आजमगढ़:पिछले कई दिनों से देवारा मे एकाएक आई बाढ़ से 18 करोड़ की लागत से बनने वाले तीनों ठोकर धारा नदी में विलीन हो गए। जिससे खतरा मुख्य बांध पर बढ़ गया।मुख्य बंधे के साथ ही ठोकर कटने के चलते परसिया रिंग बांध भी कटने लगा है।परसिया रिंग बांध कटा तो लगभग 200 परिवार तबाही की कगार पर पहुंच जाएंगे।इसकी जानकारी होने पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरुप्रसाद ने गुरुवार को सायंकाल परसिया का निरीक्षण किया।बचाव के लिए बाढ़ खंड की धीमी गति से हो रहे कार्य पर नाराजगी जताई।
बाढ़ खंड के एसडीओ धनंजय कुमार से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि हर हाल में मजदूर बढ़ाकर रिंग बांध की सुरक्षा की जाए। इसमें बसे लोगों को भय मुक्त किया जाए।
तहसीलदार सगड़ी रामानूज शुक्ला ने बताया कि बाढ़ से घिरे हुए गांव में नाव लगाई गई है। लेखपालों को निर्देशित किया गया है कि अन्य गांवों को भी चिन्हित करें। जहां पर नाव की जरूरत है डिमांड करें। तत्काल नाव मुहैया कराई कराई जाएगी।
एडीएम गुरुप्रसाद ने मौके पर उपस्थित गांव के लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट और चौकन्ना है। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।



