आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-गम्भीरपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तगण के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 25.08.21 को वरिष्ठ उ0नि0 नवल किशोर सिंह मय हमराह के रोहुआ मुस्तफाबाद मे मौजूद थे कि मुखबिर नें आकर सूचना दिया कि मु0अ0सं0 159/2021 धारा 363,366,506 भा0द0वि0 व 3(2) V SC/ST ACT व 7/8 पाक्सो एक्ट सम्बन्धित अभियुक्त सोनू पुत्र इरफान ग्राम हरईरामपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को मुडहर बाजार मे कही जाने के फिराक मे खडे होकर साधन का इंतजार कर रहा है । इस सूचना पर पुलिस टीम मुडहर बाजार पहुचकर अभियुक्त सोनू पुत्र इरफान ग्राम हरईरामपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को समय करीब 8.15 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0-159/21 धारा 363/366/506 भादवि व 3(2)5 SC/ST एसटी एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण
सोनू पुत्र इरफान ग्राम हरईरामपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. वरिष्ठ उ0नि0 नवल किशोर सिंह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. हे0का0 इन्द्रपाल यादव थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
