आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-फूलपुर
आज़मगढ़: दिनांक 25.08.2021 को थाना फूलपुर क्षेत्र निवासी एक महिला के शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 149/2021 धारा 376,506 बनाम 1.संजय विश्वकर्मा पुत्र स्व0 राममुरत विश्वकर्मा , निवासी वैसाडीह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ पंजीकृत कर विवेचना प्र0नि0 श्री रत्नेश कुमार सिंह थाना फूलपुर द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में आज दि0 26.08.21 को प्र0नि0 फूलपुर मय हमराह द्वारा तलाश वाँछित वारण्टी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभि0 संजय विश्वकर्मा पुत्र राममुरत विश्वकर्मा निवासी ग्राम वैसाडिह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराकर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
सम्बन्धित मुकदमा
मु0अ0सं0 149/2021 धारा 376,506 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
संजय विश्वकर्मा पुत्र स्व0 राममुरत विश्वकर्मा निवासी वैसाडीह थाना फूलपुर ,जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम
1.प्र0नि0 श्री रत्नेश कुमार सिंह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ।
2.का0 श्रवण शुक्ला थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ।
3.का0 राजेश कुमार यादव थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ।
