आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना निजामाबाद
आज़मगढ़: दिनांक 19.08.21 को विजय यादव पुत्र लक्षिराम यादव साकिन फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ के किराने की दुकान से भोर में हुये चोरी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 160/21 धारा-457,380 भादवि विरुद्ध अज्ञात दिनांक 26.08.21 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 160/21 धारा-457,380 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा थाना स्थानीय पर दर्ज चोरी के मुकदमें के अनावरण हेतु निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराहीयान देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी से संबंधित लेपटाप व मोबाइल को रोवां बाजार में बेचने की फिराक में है मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम रोवां बाजार पहुंची तथा देखी कि एक व्यक्ति काले रंग के बैग को पीठ पर टांगकर खड़ा है। जिससे पूछताछ की गई तो अपना नाम सिद्धू चौहान पुत्र हरिश्चन्द चौहान निवासी चालीसवां थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ व हालपता ईटोरा जिला जेल के पास जनपद आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी ली गई तो बैग में चोरी गई एक अदद लेपटाप, मोबाईल फोन व कीबोर्ड व माउस को बरामद करते हुये समय 09.10 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय चालानकिया गया ।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया किया दिनांक 19.08.2021 को भोर में मैंने ही किराना की दुकान से लेपटाप, मोबाईल फोन व कीबोर्ड व माउस चुराया था। लेपटाप की पहचान मुकदमा वादी विजय यादव द्वारा किया गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 160/21 धारा-457,380भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
सिद्धू चौहान पुत्र हरिश्चन्द चौहान निवासी चालीसवां थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ व हालपता ईटोरा जिला जेल के पास जनपद आजमगढ़
बरामदगी
01 अदद लेपटाप dell कंपनी, 01 अदद मोबाइल रेडमी 9 प्रो, 01 अदद कीबोर्ड व 01 अदद माउस व 130 रुपये नकद
आपराधिक इतिहासः
1. मु0अ0सं0 10/21 धारा 457,380 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 22/21 धारा 457,380 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 27/21 धारा 401,411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0- 160/21 धारा-457,380,411भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला थाना निजामाबाद, आजमगढ
2. का0 हर्षित कुमार थाना निजामाबाद, आजमगढ़
3. का0 तरुण पाण्डेय थाना निजामाबाद, आजमगढ़